Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Penny stock Lancer Container Lines jumped over 30 Percent in 2 days company given 3 times bonus Share
पेनी स्टॉक बना रॉकेट, 2 दिन में 30% से ज्यादा उछला, 3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी

पेनी स्टॉक बना रॉकेट, 2 दिन में 30% से ज्यादा उछला, 3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी

संक्षेप:

लांसर कंटेनर लाइन्स मंगलवार को 15% से ज्यादा चढ़कर 15.50 रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी के शेयरों में सोमवार को भी जबरदस्त तेजी आई थी। 2 दिन में कंपनी के शेयर 30% से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी दनादन 3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है।

Tue, 28 Oct 2025 01:28 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पेनी स्टॉक लांसर कंटेनर लाइन्स में तूफानी तेजी आई है। लांसर कंटेनर लाइन्स के शेयर मंगलवार को BSE में 15 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 15.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में सोमवार को भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। 2 दिन में कंपनी के शेयर 30 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। लांसर कंटेनर लाइन्स अपने शेयरधारकों को दनादन 3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है। कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। लांसर कंटेनर लाइन्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 41.34 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 10.70 रुपये है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

2 दिन में 30% से ज्यादा उछल गए कंपनी के शेयर
पेनी स्टॉक लांसर कंटेनर लाइन्स दो दिन में ही 30 पर्सेंट से अधिक उछल गया है। लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली कंपनी लांसर कंटेनर लाइन्स के शेयर सोमवार 27 अक्टूबर को BSE में 11.88 रुपये पर ओपन हुए थे। कंपनी के शेयर 28 अक्टूबर 2025 को 15.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। हालांकि, इस साल अब तक लांसर कंटेनर लाइन्स के शेयरों में 55 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पिछले एक साल में इस कंपनी के शेयर 45 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं।

ये भी पढ़ें:घाटे से मुनाफे में आई महारत्न कंपनी, नई ऊंचाई पर शेयर, ₹168 तक जा सकते हैं शेयर

3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
लांसर कंटेनर लाइन्स (Lancer Container Lines) अपने शेयरधारकों को दनादन 3 बार बोनस शेयर दे चुकी है। कंपनी ने जनवरी 2018 में 3:5 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 5 शेयर पर 3 बोनस शेयर बांटे। लांसर कंटेनर लाइन्स ने अक्टूबर 2021 में 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर दिया। कंपनी ने अपना पिछला बोनस शेयर सितंबर 2023 में 2:1 के रेशियो में दिया है। कंपनी ने तब हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर दिए। लांसर कंटेनर लाइन्स ने दिसंबर 2022 में अपने शेयर का भी बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) किया। कंपनी ने अपने शेयर को 2 टुकड़े में बांटा।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।