₹20 के शेयर को खरीदने की लूट, 20% तक चढ़ गया भाव

Feb 17, 2026 01:46 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

स्मॉल-कैप आईटी कंपनी केल्टन टेक सॉल्यूशंस के शेयरों में मंगलवार, 17 फरवरी को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। दिसंबर 2025 तिमाही (Q3FY26) के मजबूत नतीजों के बाद शेयर इंट्रा-डे में करीब 19.3% चढ़कर ₹20.37 के दिन के उच्च स्तर तक पहुंच गया।

₹20 के शेयर को खरीदने की लूट, 20% तक चढ़ गया भाव

Small Cap Stock: स्मॉल-कैप आईटी कंपनी केल्टन टेक सॉल्यूशंस (Kellton Tech Solutions) के शेयरों में मंगलवार, 17 फरवरी को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। दिसंबर 2025 तिमाही (Q3FY26) के मजबूत नतीजों के बाद शेयर इंट्रा-डे में करीब 19.3% चढ़कर ₹20.37 के दिन के उच्च स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, यह शेयर अपने 52 हफ्तों के हाई से अब भी काफी नीचे बना हुआ है, जबकि जनवरी 2026 में इसने ₹14.57 का निचला स्तर भी छुआ था। बीते एक साल में शेयर करीब 19% टूटा है और छह महीने में 27% तक गिरा, लेकिन पिछले एक महीने में इसमें करीब 20% की रिकवरी देखी गई है।

दिसंबर तिमाही के नतीजे

कंपनी के तिमाही नतीजों की बात करें तो दिसंबर 2025 तिमाही में मुनाफे में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 22% बढ़कर ₹255 मिलियन हो गया। कंपनी की कुल आय भी 10.6% बढ़कर ₹3,088 मिलियन पहुंच गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹2,793 मिलियन थी। बेहतर ऑपरेटिंग लीवरेज और मजबूत एग्जीक्यूशन की वजह से मुनाफे में सुधार देखने को मिला। वहीं, EBITDA ₹397 मिलियन रहा और मार्जिन 12.9% दर्ज किया गया, जो कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

कंपनी के पास बड़े ऑर्डर

कंपनी ने तिमाही के दौरान एआई आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट्स में अपनी पकड़ और मजबूत की है। बैंकिंग, टेलीकॉम, मैन्युफैक्चरिंग और वैश्विक एंटरप्राइज सेगमेंट में कई बड़े ऑर्डर हासिल किए गए। इनमें ग्लोबल बैंकों के लिए एआई आधारित पेमेंट ट्रांसफॉर्मेशन, टेलीकॉम कंपनियों के लिए एजेंटिक एआई से फ्रॉड प्रिवेंशन सॉल्यूशन और संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी के लिए जेनरेटिव एआई एप्लिकेशन जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी को माइक्रोसॉफ्ट सॉल्यूशंस पार्टनर के तौर पर डेटा और एआई, डिजिटल और ऐप इनोवेशन और एज़्योर इंफ्रास्ट्रक्चर श्रेणियों में मान्यता भी मिली है, जिससे उसकी क्लाउड और एआई क्षमता को मजबूती मिली है।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी के चेयरमैन और होल-टाइम डायरेक्टर निरंजन चिंताम ने कहा कि Q3FY26 में कंपनी ने डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ और 22% की मुनाफा बढ़त दर्ज की है, जो अनुशासित कार्यप्रणाली और रणनीतिक क्लाइंट प्रोग्राम्स में गहरी भागीदारी का नतीजा है। उनका कहना है कि अब कंपनियां GenAI के प्रयोग से आगे बढ़कर परिणाम आधारित अपनाने की दिशा में जा रही हैं और केल्टन अपनी KAI एजेंटिक प्लेटफॉर्म को मजबूत कर स्केल के लिए खुद को तैयार कर रही है। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि मजबूत डील पाइपलाइन, बढ़ते एआई प्रोजेक्ट्स और ऑटोमेशन पर फोकस के दम पर आगे भी लाभदायक ग्रोथ जारी रहेगी।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,