25 रुपये से कम का यह शेयर रॉकेट सा उड़ा, अडानी ने लगाया है बड़ा दांव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • अडानी ग्रुप के दांव के बाद जेपी पावर के शेयर रॉकेट सा उड़ गए हैं
  • जेपी पावर के शेयर बुधवार को 20% की तेजी के साथ 22.96 रुपये पर पहुंच गए हैं
  • कंपनी के शेयर 9 महीने के हाई पर जा पहुंचे हैं
  • 5 दिन में जेपी पावर के शेयर 25% से अधिक चढ़ गए हैं
25 रुपये से कम का यह शेयर रॉकेट सा उड़ा, अडानी ने लगाया है बड़ा दांव

पेनी स्टॉक जेपी पावर बुधवार को रॉकेट सा उड़ गया है। जेपी पावर (जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड) के शेयर बुधवार को 20 पर्सेंट की तूफानी तेजी के साथ 22.96 रुपये पर पहुंच गए हैं। जेपी पावर के शेयरों में लगातार पांचवें दिन उछाल आया है। 5 दिन में जेपी पावर के शेयर 25 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को 9 महीने की ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। जेपी पावर के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त वॉल्यूम देखने को मिला, 87 करोड़ से ज्यादा शेयरों का ट्रांजैक्शन हुआ है। इन शेयरों की वैल्यू 1900 करोड़ रुपये से ज्यादा की रही है। अडानी ग्रुप ने पिछले दिनों ही जेपी पावर पर बड़ा दांव लगाया है।

जेपी पावर में 24% हिस्सा खरीद रही है अडानी पावर
अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर ने हाल में बताया है कि उसने जेपी पावर (जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड) में 24 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदने के लिए जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड के साथ डेफिनिटिव एग्रीमेंट्स पर दस्तखत किए हैं। इसके अलावा, अडानी पावर उत्तर प्रदेश में 180 मेगावॉट का चुर्क थर्मल पावर प्लांट खरीद रही है।

2993 करोड़ रुपये में खरीद रही है हिस्सेदारी
अडानी पावर (Adani Power) ने बताया है कि उसने जेपी पावर में जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड की 24 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है। यह डील करीब 2993.6 करोड़ रुपये में होगी। इसके अलावा, अडानी पावर ने चुर्क थर्मल पावर प्लांट और एसोसिएटेड एसेट्स खरीदने के लिए एक बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट किया है। साथ ही, अडानी पावर प्रयागराज पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड में जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड की 11.49 पर्सेंट हिस्सेदारी 1200 करोड़ रुपये में खरीद रही है।

मजबूत होगा अडानी पावर का पावर जेनरेशन पोर्टफोलियो
अडानी पावर (Adani Power) के मुताबिक, इस डील्स से उसका पावर जेनरेशन पोर्टफोलियो मजबूत होगा और थर्मल पावर सेक्टर में कंपनी का विस्तार होगा। साथ ही, जेपी पावर के डायवर्सिफाइड एनर्जी और पावर बिजनेस में कंपनी का रणनीतिक एक्सपोजर होगा। अडानी पावर ने बताया है कि यह अधिग्रहण कैश के जरिए पूरे किए जाएंगे और अप्रूव्ड रेजॉलूशन प्लान के तहत इफेक्टिव डेट पर पूरे किए जाएंगे। जेपी पावर प्राथमिक रूप से थर्मल एंड हाइड्रो पावर जेनरेशन बिजनेस में सक्रिय है। इसके अलावा, जेपी पावर कोल माइनिंग, सैंड माइनिंग और सीमेंट ग्राइडिंग के बिजनेस में है। जेपी पावर मौजूदा समय में 3 पावर प्लांट्स को ऑपरेट करती है और इनमें कंपनी का मालिकाना हक है, जिन प्लांट की संयुक्त क्षमता 2220 मेगावॉट है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,