Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Penny Stock Jonjua Overseas Ltd will give 5 bonus share check record date here
पेनी स्टॉक दे रहा है 6वीं बार बोनस शेयर, मिलेंगे 5 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट जनवरी में ही

पेनी स्टॉक दे रहा है 6वीं बार बोनस शेयर, मिलेंगे 5 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट जनवरी में ही

संक्षेप:

Penny Stock: पेनी स्टॉक जोनजुआ ओवरसीज लिमिटेड (Jonjua Overseas Ltd) ने बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी 6वीं बार निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है। इस बार कंपनी की तरफ से 5 शेयर बोनस के तौर पर बांटे जाएंगे। जिसके लिए 7 जनवरी को रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दिया गया है।

Jan 07, 2026 10:40 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Penny Stock: पेनी स्टॉक जोनजुआ ओवरसीज लिमिटेड (Jonjua Overseas Ltd) ने बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी 6वीं बार निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है। इस बार कंपनी की तरफ से 5 शेयर बोनस के तौर पर बांटे जाएंगे। जिसके लिए 7 जनवरी को रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

योग्य निवेशकों को मिलेंगे 5 बोनस शेयर

एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 40 शेयर पर योग्य निवेशकों को 5 शेयर बोनस के तौर पर बांटा जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 23 जनवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस दिन जिन निवेशकों का नाम रिकॉर्ड बुक में रहेगा और उनके पास कम से कम 40 शेयर रहेंगे उन्हें बोनस के तौर पर 5 शेयर मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:कंपनी दे रही है 1 पर 4 शेयर बोनस, रिकॉर्ड डेट 15 जनवरी से पहले

5 बार बोनस दे चुकी है कंपनी

आखिरी बार कंपनी ने 2025 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी की तरफ से 20 शेयर पर 1 शेयर बोनस बांटा गया था। इससे पहले 2023 में कंपनी ने 50 शेयर पर 9 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। 2022 में 23 शेयर पर 4 शेयर और 2021 में 37 शेयर पर 5 शेयर बोनस के तौर पर बांटे गए थे। बता दें, Jonjua Overseas Ltd ने पहली बार निवेशकों को 2019 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने 25 शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया था।

ये भी पढ़ें:2 दिन में 200 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन, IPO पर दांव लगाने का कल आखिरी दिन

10 रुपये से कम है शेयरों का भाव

बुधवार को मार्केट के बंद होन के समय पर Jonjua Overseas Ltd के शेयर बीएसई में 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 7 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 28 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस कंपनी का 52 वीक हाई 12.38 रुपये और 52 वीक लो लेवल 6.66 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी का मार्केट कैप 16.97 करोड़ रुपये का है।

5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 74 प्रतिशत लुढ़का है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।