Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Penny Stock Jindal Photo rallied 18000 Percent turned 1 lakh rupee into 1 crore and 80 lakh
पेनी स्टॉक बना मल्टीबैगर, 18000% की तूफानी तेजी, 1 लाख रुपये के बना दिए 1.8 करोड़ रुपये

पेनी स्टॉक बना मल्टीबैगर, 18000% की तूफानी तेजी, 1 लाख रुपये के बना दिए 1.8 करोड़ रुपये

संक्षेप:

जिंदल फोटो के शेयर 5 साल से थोड़े ज्यादा समय में 18000% से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 8 रुपये से 1500 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों ने इस अवधि में 1 लाख रुपये के निवेश को 1.8 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है।

Dec 11, 2025 03:40 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पेनी स्टॉक रहा जिंदल फोटो अब मल्टीबैगर बन गया है। जिंदल फोटो के शेयर पिछले 5 साल से थोड़े ज्यादा समय में 18000 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 8 रुपये से बढ़कर 1500 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। जिंदल फोटो के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। कंपनी के शेयरों ने पांच साल से कुछ ज्यादा समय में 1 लाख रुपये के निवेश को 1.8 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है। जिंदल फोटो के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1634.80 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 532.30 रुपये है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1 लाख रुपये के बना दिए 1.8 करोड़ रुपये से ज्यादा
जिंदल फोटो (Jindal Photo) के शेयर 3 अप्रैल 2020 को 8.15 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 11 दिसंबर 2025 को 1519.80 रुपये पर जा पहुंचे हैं। जिंदल फोटो के शेयरों ने 5 साल से थोड़े ज्यादा समय में शेयरधारकों को 18,550 पर्सेंट का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 3 अप्रैल 2020 को जिंदल फोटो के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और कंपनी के शेयरों में अपना निवेश बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में एक लाख रुपये से खरीदे गए शेयरों की वैल्यू 1.86 करोड़ रुपये होती।

ये भी पढ़ें:सोलर पंप का मिला बड़ा ऑर्डर, ₹600 के पार छोटकू शेयर, 5 फ्री शेयर दे चुकी कंपनी

5 साल में 4851% उछल गए हैं जिंदल फोटो के शेयर
जिंदल फोटो लिमिटेड के शेयर पिछले पांच साल में 4851 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 11 दिसंबर 2020 को 30.70 रुपये पर थे। जिंदल फोटो के शेयर 11 दिसंबर 2025 को 1519.80 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले चार साल में जिंदल फोटो के शेयरों में 447 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में जिंदल फोटो के शेयर 348 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी का मार्केट कैप 1558 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.20 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25.80 पर्सेंट है।

ये भी पढ़ें:बुरे हाल में टाटा का यह शेयर, 50% से ज्यादा टूटा, नए निचले स्तर पर पहुंचा शेयर

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई है 62% की गिरावट
जिंदल फोटो का नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 61.95 पर्सेंट घटकर 47.44 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की समान अवधि के दौरान जिंदल फोटो का मुनाफा 124.69 करोड़ रुपये था। हालांकि, सितंबर 2025 तिमाही के दौरान कंपनी की सेल्स सालाना आधार पर 1250.62 पर्सेंट बढ़कर 10.94 करोड़ रुपये रही है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी की सेल्स 0.81 करोड़ रुपये थी। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू तिमाही आधार पर 1927.8 पर्सेंट बढ़ा है।

(मिंट के इनपुट के साथ)

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।