Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Penny Stock Integrated Industries jumped over 51000 Percent crossed 25 rupee from 5 Paisa
5 पैसे से 25 रुपये के पार यह पेनी स्टॉक, 51000% से ज्यादा की तूफानी तेजी, निवेशक मालामाल

5 पैसे से 25 रुपये के पार यह पेनी स्टॉक, 51000% से ज्यादा की तूफानी तेजी, निवेशक मालामाल

संक्षेप:

पेनी स्टॉक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज में दांव लगाने वाले निवेशक मालामाल हो गए हैं। कंपनी के शेयर 5 साल में 51000% से ज्यादा उछल गए हैं। इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयर इस अवधि में 5 पैसे से बढ़कर 25 रुपये के पार जा पहुंचे हैं।

Nov 29, 2025 07:38 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पेनी स्टॉक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज ने 5 साल में शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयरों ने दांव लगाने वाले निवेशकों को मालामाल कर दिया है। कंपनी के शेयर पांच साल में 51000 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर इस अवधि में 5 पैसे से बढ़कर 25 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 41.45 रुपये है। वहीं, इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 17 रुपये है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

5 साल में 51820% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
पेनी स्टॉक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज 25 नवंबर 2020 को 5 पैसे पर था। इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयर 28 नवंबर 2025 को BSE में 25.96 रुपये पर बंद हुए हैं। पांच साल में कंपनी के शेयरों में 51,820 पर्सेंट की तूफानी तेजी आई है। पिछले चार साल में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयरों में 15,171 पर्सेंट की तेजी आई है। पिछले तीन साल में कंपनी के शेयर 12,880 पर्सेंट उछल गए हैं। इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 600 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 53.81 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 46.19 पर्सेंट है। पिछले तीन महीने में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयरों में 40 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 11 पर्सेंट की गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें:अगले हफ्ते खुल रहा Meesho का IPO, अभी से 33% के पार पहुंच गया GMP

बोनस शेयर देने के साथ शेयर का बंटवारा कर चुकी है कंपनी
इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज (Integrated Industries) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने अप्रैल 2024 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा है। इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। कंपनी ने अक्टूबर 2024 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।