इस कंपनी की सोमवार को अहम बैठक, 20 रुपये से भी कम का है शेयर
संक्षेप: Infibeam avenues stock: बीते दिनों इंफीबीम एवेन्यूज लिमिटेड ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक सोमवार, 10 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में राइट्स इश्यू पर फैसला लिया जाएगा।
शेयर बाजार में सोमवार को जब ट्रेडिंग की शुरुआत होगी तब कुछ पेनी शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी। ऐसा ही एक पेनी शेयर इंफीबीम एवेन्यूज लिमिटेड (Infibeam Avenues Ltd) है। दरअसल, इस कंपनी की सोमवार को एक अहम बैठक होने वाली है। बैठक में कॉरपोरेट एक्शन पर फैसला होने वाला है।

क्या होगा बैठक में?
बीते दिनों इंफीबीम एवेन्यूज लिमिटेड ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक सोमवार, 10 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में राइट्स इश्यू पर फैसला लिया जाएगा। इसके साथ ही राइट्स इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट तय करने और अन्य संबंधित मामलों पर भी चर्चा की जाएगी। कंपनी ने बताया कि यह बैठक राइट्स इश्यू से जुड़ीbusin प्रक्रियाओं को अंतिम रूप देने और आगे की पूंजीगत योजनाओं पर निर्णय लेने के लिए बुलाई गई है। इसके अलावा कंपनी सितंबर तिमाही के नतीजे 13 नवंबर 2025 को जारी करेगी। बता दें कि इंफीबीम एवेन्यूज देश की प्रमुख फिनटेक कंपनियों में से एक है, जो डिजिटल पेमेंट्स और ई-कॉमर्स इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं के क्षेत्र में काम करती है।
शेयर का परफॉर्मेंस
इंफीबीम एवेन्यूज के शेयरों में शुक्रवार को मामूली बढ़त दर्ज की गई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई पर कंपनी का शेयर 0.44% बढ़कर ₹18.25 पर बंद हुए। वहीं, ट्रेडिंग के दौरान शेयर ने ₹18.51 का उच्च स्तर और ₹17.80 का निचला स्तर छुआ। इंफीबीम एवेन्यूज का शेयर ₹12.61 के 52-सप्ताह के निचले स्तर से उभरकर ₹26.41 के उच्च स्तर तक पहुंच चुका है। मौजूदा कीमत के आधार पर, शेयर अब अपने निचले स्तर से करीब 45% ऊपर कारोबार कर रहा है।
हाल ही में इंफीबीम एवेन्यूज को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में भुगतान सेवा प्रदाता (पीएसपी) के रूप में काम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी आईए फिनटेक IFSCA प्राइवेट लिमिटेड को दी गई, जो आईएएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।





