पेनी स्टॉक ने ₹1 लाख के निवेश पर बना दिया करोड़पति, कीमत अब भी ₹50 से कम, आई है एक नई गुड न्यूज
Penny Stock: पेनी स्टॉक हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयरों की कीमतों में लॉन्ग टर्म में धुंआधार तेजी देखने को मिली है। इस पेनी स्टॉक ने 1 लाख के निवेश पर पोजीशनल निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। कंपनी एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार एनएचएआई से मिला वर्क प्रोजेक्ट है।

Penny Stock: पेनी स्टॉक हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स (Hazoor Multi Projects) के शेयरों की कीमतों में लॉन्ग टर्म में धुंआधार तेजी देखने को मिली है। इस पेनी स्टॉक ने 1 लाख के निवेश पर पोजीशनल निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। कंपनी एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार एनएचएआई से मिला वर्क प्रोजेक्ट है।
कंपनी को मिला है 44.23 करोड़ रुपये का काम
Hazoor Multi Projects को 44.23 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी को यह काम NHAI से मिला है। इस वर्क ऑर्डर के तहत कंपनी को कर्नाटक में टोल कलेक्शन करना है। कंपनी को यह काम एक साल के लिए मिला है।
आज शेयरों में तेजी
बीएसई में यह स्टॉक 34.61 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 35.80 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। मार्केट के बंद होने के समय पर Hazoor Multi Projects के शेयरों का भाव बीएसई में 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 35.46 रुपये था।
6 साल पहले 1 रुपये भी कम था भाव
Hazoor Multi Projects के शेयरों का भाव फरवरी 2020 में 0.16 रुपये था। जोकि अब 35 रुपये के स्तर पर आ गया है। 2020 फरवरी में जिन निवेशकों ने एक लाख रुपये का निवेश किया होगा उनका पैसा 6 साल बाद होल्ड करने पर 2.20 करोड़ रुपये हो गया है।
शेयरों का बंटवारा कर चुकी है कंपनी
Hazoor Multi Projects के शेयरों का बंटवारा भी हुआ है। कंपनी ने दो बार स्टॉक को स्प्लिट किया है। पहली बार कंपनी ने 2024 में 4:10 के अनुपात में शेयरों काो बांटा था। दूसरी बार कंपनी ने 2024 में शेयरों का बंटवारा किया था। इस बार कंपनी ने शेयरों को 10 हिस्सों में बांट दिया था।
पिछला एक साल शेयर बाजार में कैसा रहा?
5 साल में पेनी स्टॉक Hazoor Multi Projects के शेयरों का भाव 11720 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक दो साल से संघर्ष कर रहा है। दो साल में स्टॉक की कीमतों में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, 1 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 19.52 प्रतिशत गिरा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 50.95 रुपये और 52 वीक लो लेवल 26.80 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 822 करोड़ रुपये का है।
पिछले साल कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड भी दिया था। Hazoor Multi Projects ने एक शेयर पर 0.20 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


