
18 पैसे से 35 रुपये के पार यह शेयर, 17594% की तूफानी तेजी, अब कंपनी को मिला NHAI से काम
हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर 11% से अधिक चढ़कर 31.85 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी को NHAI से 13.87 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी के शेयर पांच साल में 17594% उछल गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 18 पैसे से 31 रुपये के पार जा पहुंचे हैं।
पेनी स्टॉक रहे हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई है। हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर बुधवार को BSE में 11 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 31.85 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों में यह उछाल नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से एक कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद आया है। हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स को NHAI से 13.87 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है, इसमें कंपनी को NH-548B में रामपुरा टोल प्लाजा पर यूजर फीस का कलेक्शन करना है, यह कर्नाटक में विजयापुर-संकेश्वर सेक्शन को कवर करेगा। एक साल का यह कॉन्ट्रैक्ट प्रतिस्पर्धी ई-टेंडरिंग के जरिए दिया गया है।
17000% से ज्यादा चढ़ गए हैं हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर
हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स (Hazoor Multi Projects) के शेयर पिछले पांच साल में 17594 पर्सेंट उछल गए हैं। हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर 20 नवंबर 2020 को 18 पैसे पर थे। कंपनी के शेयर 19 नवंबर 2025 को 31.85 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले चार साल में कंपनी के शेयरों में 1559 पर्सेंट की जोरदार तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 1.92 रुपये से बढ़कर 31 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। अगर पिछले दो साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 135 पर्सेंट की तेजी आई है। हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 59.90 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 26.80 रुपये है।
एक साल में 43% टूट गए हैं हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स
हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में हैं। हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर पिछले एक साल में 43 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर 19 नवंबर 2024 को 55.90 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 19 नवंबर 2025 को 31.85 रुपये पर बंद हुए हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 40 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। इस साल की शुरुआत में 1 जनवरी 2025 को हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर 53.43 रुपये थे, जो कि 19 नवंबर 2025 को 31 रुपये के ऊपर बंद हुए हैं।
10 टुकड़ों में बंट चुका है शेयर
हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स अपने शेयर का बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स ने नवंबर 2024 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है। हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स, रियल एस्टेट और रोड कंस्ट्रक्शन के बिजनेस में है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 9.93 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 11.01 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था।





