Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Penny stock Hazoor Multi Projects share return huge 15350 percent from 24 paisa
24 पैसे के शेयर ने दिया 15,350% का तगड़ा रिटर्न, शेयर खरीदने की मची लूट, अब बड़ा ऐलान

24 पैसे के शेयर ने दिया 15,350% का तगड़ा रिटर्न, शेयर खरीदने की मची लूट, अब बड़ा ऐलान

संक्षेप:

कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने 13,20,000 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं, जिनका फेस वैल्यू ₹1 है और इश्यू प्राइस ₹30 प्रति शेयर तय किया गया है। ये शेयर 1,32,000 वारंट्स के कन्वर्जन के बाद जारी किए गए हैं, जिनका इश्यू प्राइस ₹300 प्रति वारंट था।

Nov 30, 2025 04:45 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Penny Stock: हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स (Hazoor Multi Projects) के शेयर सोमवार के ट्रेडिंग सेशन में फोकस में रहेंगे। कंपनी के बोर्ड ने 29 नवंबर को हुई बैठक में वारंट कन्वर्जन के बाद इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी है। इस निर्णय की जानकारी कंपनी ने एक्सचेंज को अपनी फाइलिंग के जरिए दी। कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने 13,20,000 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं, जिनका फेस वैल्यू ₹1 है और इश्यू प्राइस ₹30 प्रति शेयर तय किया गया है। ये शेयर 1,32,000 वारंट्स के कन्वर्जन के बाद जारी किए गए हैं, जिनका इश्यू प्राइस ₹300 प्रति वारंट था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने बताया कि ये आवंटन पब्लिक/नॉन-प्रमोटर कैटेगरी के निवेशकों को प्रेफरेंशियल बेसिस पर किया गया है। शेयर आवंटन के लिए अलॉटियों से कुल ₹2,97,00,000 (₹2.97 करोड़) की शेष राशि प्राप्त हुई, जो कि प्रति वारंट ₹225 (अर्थात इश्यू प्राइस का 75%) है। कंपनी ने बताया कि वारंट कन्वर्जन और शेयर आवंटन का यह निर्णय इक्विटी शेयरों के फेस वैल्यू के सब-डिवीजन के बाद लिया गया। पहले शेयर का फेस वैल्यू ₹10 था, जिसे विभाजित कर ₹1 फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बदला गया। इसके बाद प्रीमियम और पेड-अप कैपिटल को भी इसके अनुसार समायोजित किया गया। कंपनी के अनुसार, सीबर्ड लीजिंग एंड फिनवेस्ट प्रा. लिमिटेड देसाई और हेमंत कुमार को ये शेयर शेयर किए गए थे।

SEBI नियमों के तहत जारी किए गए थे वारंट

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, ये वारंट्स SEBI (ICDR) Regulations, 2018 के अनुसार नॉन-प्रमोटर्स को प्रेफरेंशियल इश्यू के तहत जारी किए गए थे।

• वारंट इश्यू प्राइस – ₹300 प्रति वारंट

• शुरुआत में भुगतान – ₹75 प्रति वारंट (25%)

• कन्वर्जन के समय भुगतान – ₹225 प्रति वारंट (75%)

वारंट धारकों के पास वारंट आवंटन की तारीख से 18 महीनों के भीतर इन्हें शेयरों में बदलने का अधिकार है।

कंपनी की पेड-अप कैपिटल में वृद्धि

वारंट कन्वर्ज़न और नए शेयर आवंटन के बाद कंपनी की इश्यूड और पेड-अप कैपिटल बढ़कर ₹23,56,59,910 हो गई है, जो कि ₹1 फेस वैल्यू वाले 23,56,59,910 शेयरों के बराबर है। फाइलिंग में बताया गया है कि कंपनी के पास अभी भी 77,29,850 वारंट कन्वर्ज़न के लिए लंबित हैं। इन वारंट धारकों को भी समान रूप से ₹225 प्रति वारंट (शेष 75%) का भुगतान कर 18 महीनों के भीतर इन्हें शेयर में बदलने का अधिकार है।

कंपनी के शेयर प्राइस

शुक्रवार को कंपनी का शेयर लगभग 1% चढ़कर ₹37.15 पर बंद हुआ। बीते 5 ट्रेडिंग सेशन्स में शेयर ने 17.68% की तेज़ बढ़त दर्ज की है। हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी का प्रदर्शन दबाव में रहा। पिछले 6 महीनों में 14.42% गिरावट और पिछले 1 साल में 30.40% गिरावट दर्ज की गई। फिर भी, लंबी अवधि में यह शेयर असाधारण रिटर्न दे चुका है। 5 साल में यह शेयर 15,350% का रिटर्न दिया है। पांच साल पहले इस शेयर की कीमत 24 पैसे की थी। कंपनी के शेयर 2002 में लिस्टिंग के बाद से अब तक 1,236.33% रिटर्न दिया है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।