
17000% चढ़ गया यह पेनी स्टॉक, 21 पैसे से पहुंचा 36 रुपये के पार, 10 टुकड़े में बंट चुका है शेयर
हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर सोमवार को 12% से ज्यादा चढ़कर 36.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर 5 साल में 17000 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। 5 साल में कंपनी के शेयर 21 पैसे से बढ़कर 36 रुपये के पार जा पहुंचे हैं।
एक समय पेनी स्टॉक रहा हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स सोमवार को रॉकेट सा उड़ा है। हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर सोमवार को BSE में 12 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 36.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में पिछले 5 साल में 17000 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। कंपनी को हाल में नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है। हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स अपने शेयरों का बंटवारा भी कर चुकी है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 59.90 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 26.80 रुपये है।
शेयरों में 17000% से अधिक की तेजी
हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स (Hazoor Multi Projects) के शेयरों में पिछले पांच साल में 17000 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर 27 नवंबर 2020 को 21 पैसे पर थे। हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर 24 नवंबर 2025 को 36.25 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले चार साल में कंपनी के शेयरों में 1930 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर पिछले 3 साल में 350 पर्सेंट से अधिक चढ़े हैं। दो साल में कंपनी के शेयरों में 140 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।
एक साल में 30% से ज्यादा लुढ़क गए हैं शेयर
हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर पिछले एक साल में 30 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। कंपनी के शेयर 25 नवंबर 2024 को 56 रुपये पर थे। हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर 24 नवंबर 2025 को 36.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 20 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, पिछले 5 दिन में हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर 20 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं।
NHAI से मिला है कॉन्ट्रैक्ट
स्मॉलकैप कंपनी हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स (Hazoor Multi Projects) को NHAI से 13.87 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट में कंपनी को NH-548B में रामपुरा टोल प्लाजा पर यूजर फीस का कलेक्शन करना है, यह कर्नाटक में विजयापुर-संकेश्वर सेक्शन को कवर करेगा। एक साल का यह कॉन्ट्रैक्ट प्रतिस्पर्धी ई-टेंडरिंग के जरिए दिया गया है।
10 टुकड़ों में बंट चुका है हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स का शेयर
हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स अपने शेयर का बंटवारा कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स ने नवंबर 2024 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है। हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स, रियल एस्टेट और रोड कंस्ट्रक्शन के बिजनेस में है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 9.93 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 11.01 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था।

लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें



