Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Penny stock Glittek Granites Limited share surges 52 week high delivered 580 percent
52 वीक हाई पर पहुंच गया पेनी स्टॉक, 580% चढ़ गया भाव, ₹16 पर आया दाम

52 वीक हाई पर पहुंच गया पेनी स्टॉक, 580% चढ़ गया भाव, ₹16 पर आया दाम

संक्षेप:

यह ऑफर 6 जनवरी 2026 को हुए एक शेयर परचेज एग्रीमेंट के बाद आया है, जिसके तहत मौजूदा प्रमोटर्स से 62.99% हिस्सेदारी खरीदी जा रही है, जिससे सेबी के टेकओवर नियम लागू हो गए।

Jan 13, 2026 06:28 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Penny Stock: ग्लिटेक ग्रेनाइट्स लिमिटेड (Glittek Granites Limited) के शेयरों में आज मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर 5% की अपर सर्किट के साथ ₹16.92 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया, जबकि पिछला बंद भाव ₹16.12 था। महज ₹44 करोड़ के मार्केट कैप वाली इस स्मॉल-कैप कंपनी ने निवेशकों को चौंका दिया है। खास बात यह है कि शेयर ने अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर ₹2.49 से अब तक करीब 580% का मल्टीबैगर रिटर्न दे दिया है। हालिया तेज़ी के पीछे कंपनी में कंट्रोल बदलने से जुड़ी बड़ी डील को अहम वजह माना जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

दरअसल, कंपनी में अनिवार्य ओपन ऑफर लाया गया है। 6 व्यक्तिगत निवेशकों का एक समूह, जिसकी अगुवाई महेशकुमार जताशंकर ठांकी कर रहे हैं, और उनके साथ रॉमिन माइनिंग एंड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (PAC) मिलकर यह ओपन ऑफर ला रहे हैं। इस ऑफर के तहत ग्लिटेक ग्रेनाइट्स लिमिटेड के 67.50 लाख शेयर, यानी कंपनी की कुल इक्विटी का 26%, खरीदे जाएंगे। ओपन ऑफर की कीमत ₹12.65 प्रति शेयर तय की गई है और कुल डील साइज करीब ₹8.54 करोड़ है। यह ऑफर 6 जनवरी 2026 को हुए एक शेयर परचेज एग्रीमेंट के बाद आया है, जिसके तहत मौजूदा प्रमोटर्स से 62.99% हिस्सेदारी खरीदी जा रही है, जिससे सेबी के टेकओवर नियम लागू हो गए।

नए एक्वायर्स खनन (माइनिंग) और मिनरल ट्रेडिंग सेक्टर का अच्छा अनुभव रखते हैं और उनका मकसद कंपनी का मैनेजमेंट कंट्रोल हासिल करना है। वे ग्लिटेक ग्रेनाइट्स लिमिटेड के बिजनेस को आगे बढ़ाते हुए इससे जुड़े दूसरे मिनरल सेक्टर्स में विस्तार करना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि कंपनी की BSE लिस्टिंग बनाए रखी जाएगी। अगर ओपन ऑफर के बाद पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25% से नीचे जाती है, तो सेबी के नियमों के मुताबिक उसे दोबारा संतुलित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

ओपन ऑफर की प्रक्रिया विवरो फाइनेंशियल सर्विसेज संभाल रही है। शेयरधारक 10 मार्च से 24 मार्च 2026 के बीच अपने शेयर टेंडर कर सकते हैं। पात्र निवेशकों को 2 मार्च 2026 तक लेटर ऑफ ऑफर भेज दिया जाएगा। भुगतान अप्रैल 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसके लिए एक्वायर्स पहले ही ₹2.13 करोड़ से ज्यादा की एस्क्रो राशि ICICI बैंक में जमा कर चुके हैं। बेंगलुरु स्थित ग्लिटेक ग्रेनाइट्स लिमिटेड साल 1990 में शुरू हुई थी और यह 100% एक्सपोर्ट ओरिएंटेड यूनिट है, जो अमेरिका, यूके और मिडिल ईस्ट जैसे बाजारों में ग्रेनाइट और नेचुरल स्टोन एक्सपोर्ट करती है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,