10 रुपये से कम के शेयर में तेजी का तूफान, 2 दिन में ही 44% चढ़ गए कंपनी के शेयर

Feb 17, 2026 02:40 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर मंगलवार को BSE में 20 पर्सेंट की तेजी के साथ 9.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में सोमवार को भी तूफानी तेजी आई थी। 2 दिन में ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर 44 पर्सेंट उछल गए हैं।

10 रुपये से कम के शेयर में तेजी का तूफान, 2 दिन में ही 44% चढ़ गए कंपनी के शेयर

Penny Stock: ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर एक बड़े ऐलान के बाद रॉकेट सा उड़ रहे हैं। ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर मंगलवार को 20 पर्सेंट की तेजी के साथ 9.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में सोमवार को भी तूफानी तेजी आई थी। 2 दिन में ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर 44 पर्सेंट उछल गए हैं। फंड जुटाने से जुड़ी योजना के ऐलान के बाद कारोबार के दौरान ईजी ट्रिप प्लानर्स में हाई वॉल्यूम देखने को मिल रहा है। कंपनी के शेयर 21 अगस्त 2025 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

500 करोड़ रुपये तक जुटाएगी कंपनी
ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड के शेयर करीब 6 महीने के हाई पर जा पहुंचे हैं। ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड ने अपनी ग्रोथ की रफ्तार मजबूत करने के लिए एक स्ट्रैटेजिक फंड रेजिंग प्लान की घोषणा की है। ईजी ट्रिप प्लानर्स ने सोमवार को घोषणा की है कि वह 500 करोड़ रुपये तक जुटा रहे हैं। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इक्विटी शेयरों के इश्यूअंस और दूसरे एलिजबल सिक्योरिटीज के जरिए फंड्स जुटाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है। ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर पिछले एक साल में करीब 20 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 3 पर्सेंट की तेजी आई है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 36 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 14.02 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 6.11 रुपये है।

दनादन 3 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड अपने शेयरधारकों को दनादन 3 बार बोनस शेयर दे चुकी है। कंपनी ने फरवरी 2022 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। ईजी ट्रिप प्लानर्स ने नवंबर 2022 में 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर शेयर पर 3 बोनस शेयर बांटे। कंपनी ने अपना पिछला बोनस शेयर नवंबर 2024 में दिया है। कंपनी ने तब 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, हर शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।

2 टुकड़ों में शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड (Easy Trip Planners Limited) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने नवंबर 2022 में अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा। कंपनी का मार्केट कैप मंगलवार 17 फरवरी 2026 को 3455 करोड़ रुपये को पार कर गया है। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 47.72 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 52.28 पर्सेंट है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,