दनादन 3 बार बांटे बोनस शेयर, 2 दिन में 30% उछला शेयर, 10 रुपये से कम है शेयर का दाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर बुधवार को 11% से अधिक चढ़ गए हैं
  • कंपनी के शेयरों में मंगलवार को भी तूफानी तेजी आई थी
  • ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर दो दिन में 30 पर्सेंट उछल गए हैं
  • ईजी ट्रिप प्लानर्स अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है
दनादन 3 बार बांटे बोनस शेयर, 2 दिन में 30% उछला शेयर, 10 रुपये से कम है शेयर का दाम

पेनी स्टॉक ईजी ट्रिप प्लानर्स में लगातार दूसरे दिन धुआंधार तेजी आई है। ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर बुधवार को BSE में 11 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 8.84 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने दिन के कारोबार के दौरान 9.14 रुपये के स्तर को भी छुआ। ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयरों में मंगलवार को भी तूफानी तेजी आई थी। कंपनी के शेयर मंगलवार को 18 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए थे। कंपनी के शेयरों में दो दिन में 30 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। ईजी ट्रिप प्लानर्स अपने शेयरधारकों को दनादन 3 बार बोनस शेयर भी बांट चुकी है।

2 दिन में 30% से ज्यादा चढ़ गए ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर
ईजी ट्रिप प्लानर्स (Easy Trip Planners) के शेयर दो दिन में 30 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर सोमवार को 6.75 रुपये पर बंद हुए थे। ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर बुधवार को BSE में 8.84 रुपये पर पहुंच गए हैं। अगर पिछले 5 दिन की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 26 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 11.38 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 5.77 रुपये है। ईजी ट्रिप प्लानर्स का मार्केट कैप बुधनवार को 3214 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।

3 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
ईजी ट्रिप प्लानर्स (Easy Trip Planners) अपने शेयरधारकों को दनादन 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। ईजी ट्रिप प्लानर्स ने फरवरी 2022 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिया। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। कंपनी ने नवंबर 2022 में भी 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने अपने निवेशकों को हर 1 शेयर पर 3 बोनस शेयर दिए। ईजी ट्रिप प्लानर्स ने अपना पिछला बोनस शेयर नवंबर 2024 में दिया है। कंपनी ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर एक शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा है।

शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है कंपनी
ईजी ट्रिप प्लानर्स अपने शेयर का भी बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर चुकी है। कंपनी ने नवंबर 2022 में अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा। BSE पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, पिछले 3 साल में ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयरों में 59 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पिछले 2 साल में कंपनी के शेयर 58 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। पिछले एक साल में ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर 20 पर्सेंट टूट गए हैं। इस साल अब तक ईजी ट्रिप प्लानर्स (Easy Trip Planners) के शेयरों में 20 पर्सेंट का उछाल आया है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,