Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Penny Stock Dharan Infra epc share surges 5 percent price 25 paisa
25 पैसे के शेयर में लगातार तेजी, कंपनी ने दी अहम जानकारी

25 पैसे के शेयर में लगातार तेजी, कंपनी ने दी अहम जानकारी

संक्षेप:

कंपनी के शेयर में आज 5% तक चढ़कर 0.25 रुपये पर आ गए। इस उछाल की बड़ी वजह कंपनी द्वारा कॉर्पोरेट दिवालियापन समाधान प्रक्रिया (CIRP) को लेकर दिया गया ताजा अपडेट रहा, जिससे बाजार में पॉजिटिव संकेत गया।

Jan 08, 2026 05:42 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Penny Stock: शेयर बाजार में गुरुवार, 8 जनवरी को उतार-चढ़ाव के माहौल के बीच धरन इन्फ्रा-ईपीसी (Dharan Infra-EPC) के शेयरों ने निवेशकों का ध्यान खींचा। ₹1 से नीचे कारोबार करने वाले इस पेनी स्टॉक में अपर सर्किट लगा और शेयर लगातार तीसरे सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। कंपनी के शेयर में आज 5% तक चढ़कर 0.25 रुपये पर आ गए। इस उछाल की बड़ी वजह कंपनी द्वारा कॉर्पोरेट दिवालियापन समाधान प्रक्रिया (CIRP) को लेकर दिया गया ताजा अपडेट रहा, जिससे बाजार में पॉजिटिव संकेत गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके सस्पेंडेड बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने CIRP की कार्यवाही पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) में अपील दायर की है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि भारतीय दिवालियापन एवं दिवालिया बोर्ड (IBBI) द्वारा तय क्लेम वेरिफिकेशन अवधि के भीतर, कॉरपोरेट डेब्टर ने अपने मूल फाइनेंशियल क्रेडिटर टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के साथ वन-टाइम सेटलमेंट कर लिया है। कंपनी ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 को सभी बकाया रकम का पूरा भुगतान कर दिया गया है।

इस मामले में NCLAT ने 6 जनवरी 2026 के अपने आदेश में अंतरिम समाधान पेशेवर (IRP) को कानून के अनुसार जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसमें IBC की धारा 12A के तहत आवेदन दाखिल कर CIRP को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करना भी शामिल है। साथ ही, NCLAT ने IRP को CIRP अवधि के दौरान मिले सभी दावों को एकत्र करने को कहा है और यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल CIRP के तहत कोई आगे की कार्रवाई नहीं की जाएगी। कंपनी के मुताबिक, IRP ने धारा 12A के तहत आवेदन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

शेयरों के हाल

शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो धरन इन्फ्रा-ईपीसी के शेयर पांच सत्रों में करीब 20% तक चढ़ चुके हैं, लेकिन लंबी अवधि में अभी भी दबाव बना हुआ है। कमजोर बाजार धारणा के चलते शेयर एक महीने में 22% और छह महीनों में 43% तक टूट चुका है। यह स्टॉक BSE और NSE दोनों पर लिस्टेड है। इसका 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹1.72 (14 जनवरी 2025) और निचला स्तर ₹0.21 (5 जनवरी 2026) रहा है। फिलहाल निवेशक CIRP से जुड़े आगे के घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,