Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़penny stock deep diamond hit upper circuit can be a gem zoom up to 80 percent target price is 17 rs
₹17 तक जा सकता है यह शेयर, लगातार लग रहा 5% का अपर सर्किट

₹17 तक जा सकता है यह शेयर, लगातार लग रहा 5% का अपर सर्किट

संक्षेप:

पेनी स्टॉक दीप डायमंड इंडिया लिमिटेड में पिछले कारोबारी दिन 8.90 रुपये के मुकाबले 5% का अपर सर्किट लगा और यह 9.34 रुपये के स्तर तक जा पहुंचा। 31 अक्टूबर 2025 को शेयर 10.04 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।

Nov 19, 2025 08:26 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Deep diamond share price: शेयर बाजार में कई पेनी स्टॉक हैं जिन्होंने बीते कुछ दिनों में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इनमें से एक पेनी स्टॉक दीप डायमंड इंडिया लिमिटेड है। इस पेनी स्टॉक में पिछले कारोबारी दिन 8.90 रुपये के मुकाबले 5% का अपर सर्किट लगा और यह 9.34 रुपये के स्तर तक जा पहुंचा। 31 अक्टूबर 2025 को शेयर 10.04 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 3.55 रुपये है। अक्टूबर में इस शेयर ने 125% की धारदार रैली दिखाई थी, जहां यह ₹4.40 से उछलकर ₹9.90 तक पहुंच गया था। नवंबर की शुरुआत में इसमें गिरावट आई और शेयर ₹7 तक फिसल गया लेकिन इसके बाद यह फिर से तेजी पकड़ते हुए मजबूती से उभरा है। अब एक बार फिर से शेयर ने रफ्तार पकड़ ली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्यों आ रही शेयर में तेजी?

पिछले सप्ताह दीप डायमंड इंडिया अपने नए डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म दीप हेल्थ इंडिया AI के लॉन्च की घोषणा की थी, जिसने बाजार में सकारात्मक सेंटीमेंट पैदा किया है। यह एक AI-आधारित प्रिवेंटिव हेल्थकेयर ऐप है, जो सिर्फ 60-सेकंड के फेस स्कैन से हार्ट रेट, स्ट्रेस इंडेक्स, ऑक्सीजन सैचुरेशन समेत कई स्वास्थ्य सूचकांक का विश्लेषण करता है। कंपनी ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म 25 नवंबर 2025 को आधिकारिक रूप से लॉन्च होगा। दीप डायमंड इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर नरायण ने कहा कि दीप हेल्थ इंडिया AI स्मार्टफोन को एक हेल्थ कंपैनियन में बदल देगा। इस बयान के बाद टेक और हेल्थकेयर सेक्टर में कंपनी की भविष्य की संभावनाओं को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।

शेयर का टारगेट प्राइस क्या है?

बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर में चार्ट के हिसाब से दीप डायमंड इंडिया के लिए टारगेट प्राइस तय किया है। शेयर के लिए टारगेट प्राइस ₹17 तय किया है। इस हिसाब से शेयर में 80% तक की तेजी आ सकती है।

कैसे रहे नतीजे?

सितंबर तिमाही में दीप डायमंड इंडिया ने शानदार नतीजे दर्ज किए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,165% बढ़कर ₹2.53 करोड़ हो गया, जबकि पिछली साल की समान तिमाही में यह सिर्फ ₹0.20 करोड़ था। बिक्री में भी 1,017% की उछाल आई और यह ₹3.35 करोड़ पर पहुंच गई।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।