Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Penny stock Century India Opportunity Fund buys stake of sudarshan pharma industries share huge return
₹6 के शेयर को खरीदने टूटे निवेशक, 600% चढ़ा भाव, अब दिग्गज कंपनी ने खरीद डाले 1600000 शेयर

₹6 के शेयर को खरीदने टूटे निवेशक, 600% चढ़ा भाव, अब दिग्गज कंपनी ने खरीद डाले 1600000 शेयर

संक्षेप:

  • Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्मॉल कैप स्टॉक सुदर्शन फार्मा के शेयर (Sudarshan Pharma Industries Ltd) में लगातार तेजी देखी जा रही है। कंपनी के शेयर आज 1.3% चढ़कर 42.55 रुपये के इंट्रा डे हाई पहुंच गए थे।

Nov 29, 2024 07:35 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्मॉल कैप स्टॉक सुदर्शन फार्मा के शेयर (Sudarshan Pharma Industries Ltd) में लगातार तेजी देखी जा रही है। कंपनी के शेयर आज 1.3% चढ़कर 42.55 रुपये के इंट्रा डे हाई पहुंच गए थे। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक बड़ी डील है। दरअसल, सेंचुरी इंडिया अपॉच्र्युनिटी फंड ने हिस्सेदारी खरीदी है। बीएसई के थोक डील के आंकड़ों से पता चला है कि सेंचुरी इंडिया अपॉच्र्युनिटी फंड ने सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज में 1600000 शेयर खरीदे हैं। सेंचुरी इंडिया ऑपर्च्युनिटी फंड का औसत खरीद प्राइस ₹41.97 था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार को बीएसई पर ₹41.20 पर खुला, जो ₹42.00 के पिछले बंद स्तर से 2% कम है। इसके बाद सेंचुरी इंडिया अपॉच्र्युनिटी फंड द्वारा सुदर्शन फार्मा में हिस्सेदारी खरीदने की खबर से सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी आई। सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज का शेयर इंट्राडे में बढ़कर ₹42.55 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

ये भी पढ़ें:इस IPO से अचानक बोली वापस लेने की लग गई होड़, ₹190 प्रीमियम पर पहुंचा GMP
ये भी पढ़ें:₹90 पर जा सकता यह शेयर, 11 महीने में ही 150% चढ़ चुका है भाव, ₹33 पर था दाम

शेयर ने दिए मल्टीबैगर रिटर्न

सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत 1 साल या 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹46 पर कारोबार कर रही है, जो 25 नवंबर 2024 को बढ़ी थी। सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत जून 2024 में 52 सप्ताह के निचले स्तर ₹5.82 प्रति शेयर से कई गुना बढ़ गई है। पिछले छह महीने में यह शेयर 600 पर्सेंट तक चढ़ गया है। इस दौरान यह शेयर 6 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक पहुंच गया है। सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत पिछले एक साल में 445% बढ़ी है और इसने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस साल अब तक यह शेयर 430% तक चढ़ गया है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।