3 रुपये से कम का था यह शेयर, 1 लाख रुपये के अब बना दिए 5 करोड़ रुपये से ज्यादा, बोनस शेयर भी बांटा
अवंती फीड्स के शेयरों ने 15 साल में लोगों को मालामाल कर दिया है। कंपनी के शेयरों ने 15 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 5 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है। अवंती फीड्स के शेयर शुक्रवार को 15% से अधिक चढ़कर 1481.65 रुपये पर पहुंच गए हैं।

एक समय पेनी स्टॉक रहे अवंती फीड्स ने लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले निवेशकों को मालामाल कर दिया है। अवंती फीड्स के शेयरों ने 15 साल में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने 15 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 5 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है। अवंती फीड्स के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 15 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 1481.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई के बिल्कुल करीब जा पहुंचे हैं। अवंती फीड्स ने अपने शेयरधारकों को एक बार बोनस शेयर का तोहफा भी दिया है। साथ ही, 2 बार अपने शेयरों का बंटवारा भी किया है। अवंती फीड्स, झींगों के खाने और प्रोसेस्ड झींगों का निर्यात करती है।
1 लाख रुपये के ऐसे बना दिए 5 करोड़ रुपये से ज्यादा
अवंती फीड्स (Avanti Feeds) के शेयर 8 अप्रैल 2011 को 2.60 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने उस समय 1 लाख रुपये से कंपनी के शेयर खरीदे होते तो उसे अवंती फीड्स के 38,460 शेयर मिलते। अवंती फीड्स के शेयर 10 अप्रैल 2026 को 1481.65 रुपये पर जा पहुंचे हैं। मौजूदा शेयर प्राइस के हिसाब से अवंती फीड्स के 38,460 शेयरों की मौजूदा वैल्यू 5.5 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस मल्टीबैगर कंपनी ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर का भी तोहफा दिया है, लेकिन हमने अपने कैलकुलेशन में कंपनी की तरफ से दिए गए बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड्स को शामिल नहीं किया है।
हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
मल्टीबैगर कंपनी अवंती फीड्स (Avanti Feeds) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर भी बांट चुकी है। कंपनी ने जून 2018 में अपने निवेशकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर चुकी है। अवंती फीड्स ने 2 बार अपने शेयरों को बांटा है। कंपनी ने नवंबर 2015 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा। इसके बाद, अवंती फीड्स ने जून 2018 में अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा।
6 महीने में 125% से ज्यादा चढ़ गए हैं अवंती फीड्स के शेयर
अवंती फीड्स के शेयरों में पिछले 6 महीने में जबरदस्त तेजी आई है। अवंती फीड्स के शेयर 6 महीने में 125 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 10 अक्टूबर 2025 को 644.85 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 10 अप्रैल 2026 को 1481.65 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयरों में 83 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। वहीं, इस साल अब तक अवंती फीड्स के शेयर 68 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


