
5 पैसे के शेयर में 2700% की तगड़ी तेजी, लगातार चढ़ रहा है भाव
हाल ही में कंपनी ने हैदराबाद की एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फर्म में 100% हिस्सेदारी हासिल करने का ऐलान किया है, जिसके बाद से ही निवेशकों का रुझान अचानक इस शेयर की तरफ बढ़ गया।
Penny stock Avance Technologies: एवांस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर में लगातार तेजी देखी जा रही है। कंपनी के शेयर बीते शुक्रवार को 1.40 रुपये पर पहुंच गए थे। इसमें करीबन 5 पर्सेंट तक की तेजी दर्ज की गई थी। सालभर में यह शेयर 85% और पांच साल में 2700 पर्सेंट चढ़ गया है। पांच साल पहले इस शेयर की कीमत 5 पैसे के भाव थी।
कंपनी ने की है डील
बता दें कि हाल ही में कंपनी ने हैदराबाद की एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फर्म में 100% हिस्सेदारी हासिल करने का ऐलान किया है, जिसके बाद से ही निवेशकों का रुझान अचानक इस शेयर की तरफ बढ़ गया। कंपनी ने बताया है कि वह पुष्पक AI नाम की हैदराबाद स्थित AI कंपनी को खरीदने की योजना बना रही है। एवांस टेक्नोलॉजीज ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने पुष्पक AI में 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक गैर-बाध्यकारी टर्म शीट साइन की है। पुष्पक AI कंप्यूटर विज़न और एज AI प्लेटफॉर्म पर काम करती है। यह सेक्टर आने वाले समय में मैन्युफैक्चरिंग, स्मार्ट सिटीज़, इंफ्रास्ट्रक्चर, रिटेल, लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन जैसे कई क्षेत्रों में तेजी से बढ़ने वाला है। माना जा रहा है कि ग्लोबल AI मार्केट 2032 तक करीब $2.4 ट्रिलियन तक पहुंच सकता है।
कंपनी के शेयर
अगर शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो एवांस टेक्नोलॉजीजका ट्रैक रिकॉर्ड काफी चौंकाने वाला रहा है। यह शेयर 2022 में लिस्ट होने के बाद से लगातार निवेशकों को अच्छे रिटर्न देता आया है। यह शेयर केवल BSE पर लिस्टेड है। इसका 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹3.15 (सितंबर 2025) और न्यूनतम स्तर ₹0.52 (अप्रैल 2025) रहा है।
डिस्क्लेमर: यह खबर केवल जानकारी के लिए है, निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।





