Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Penny Stock Avance Technologies share jumps 5 percent after acquired AI Company
पेनी स्टॉक ने हैदराबाद की AI कंपनी को खरीदा, 5% चढ़ा शेयर, 1 महीने में पैसा दोगुना

पेनी स्टॉक ने हैदराबाद की AI कंपनी को खरीदा, 5% चढ़ा शेयर, 1 महीने में पैसा दोगुना

संक्षेप:

Penny Stock: पेनी स्टॉक Avance Technologies के शेयरों की कीमतों में आज अपर सर्किट लगा है। इसके पीछे की वजह Avance Technologies की तरफ से एआई कंपनी पुष्पक एआई का अधिग्रहण करना है। यह हैदरबाद की कंपनी है।

Jan 01, 2026 03:16 pm ISTTarun Pratap Singh मिंट
share Share
Follow Us on

Penny Stock: पेनी स्टॉक Avance Technologies के शेयरों की कीमतों में आज अपर सर्किट लगा है। इसके पीछे की वजह Avance Technologies की तरफ से एआई कंपनी पुष्पक एआई का अधिग्रहण करना है। यह हैदरबाद की कंपनी है। जिसका Avance Technologies ने 100 प्रतिशत अधिग्रहण किया है। बता दें, दुनिया भर में एआई का बाजार तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। 2032 तक यह 2.4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

5% उछला शेयर

Avance Technologies के शेयर 1.90 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी का शेयर 5 प्रतिशत की उछाल के बाद 2 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। इस पेनी स्टॉक का 52 वीक हाई 3.15 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 0.52 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 396 करोड़ रुपये का है।

ये भी पढ़ें:टैक्स में मिली करोड़ों रुपये की राहत, शेयर खरीदने की होड़, 9% उछला भाव

मल्टीबैगर है पेनी स्टॉक

महज एक महीने में ही कंपनी के शेयरों की कीमतों में 110 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने से होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 127 प्रतिशत का लाभ मिल चुका है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 1.80 प्रतिशत की तेजी आई है।

2 साल में Avance Technologies के शेयरों का भाव 140 प्रतिशत और 3 साल में 4900 प्रतिशत बढ़ा है।

तीन बार हो चुका है शेयरों का बंटवारा

कंपनी के शेयरों का बंटवारा अबतक तीन बार हो चुका है। पहली बार कंपनी के शेयरों को 2009 में 10 हिस्सों में बांटा गया था। दूसरी बार Avance Technologies ने 2023 में शेयरों का बंटवारा किया था। इस बार कंपनी ने दो हिस्सों में शेयरों को बांटा था। नवंबर 2023 में एक बार फिर से कंपनी के शेयरों का बांटा गया था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 5 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गई थी। बता दें, 2009 में ही कंपनी ने एक शेयर पर 4 शेयर बोनस दिए थे।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।