Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Penny stock 8 rs pro fin capital jumps 9 percent after this stake sale bonus issue update
करीब 9% चढ़ गया 8 रुपये वाला शेयर, 26 नवंबर को बोनस शेयर पर ऐलान करेगी कंपनी

करीब 9% चढ़ गया 8 रुपये वाला शेयर, 26 नवंबर को बोनस शेयर पर ऐलान करेगी कंपनी

संक्षेप:

Pro Fin Capital Services share: प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि 26 नवंबर को बोर्ड बैठक होने वाली है। इस बैठक में बोनस शेयर पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा हिस्सेदारी बिक्री को लेकर भी मंथन होगा।

Nov 20, 2025 09:53 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Pro Fin Capital Services share: शेयर बाजार में तूफानी तेजी के बीच गुरुवार को कुछ पेनी शेयर भी रॉकेट की तरह बढ़े। ऐसा ही एक पेनी शेयर प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज है। इस शेयर की कीमत 8% से ज्यादा उछल गई। शेयर की कीमत गुरुवार के शेयर बाजार सत्र के बाद 8.74% बढ़कर ₹8.71 पर बंद हुई जबकि एक दिन पहले शेयर ₹8.01 पर था। आइए जानते हैं कि शेयर में तेजी की असल वजह क्या है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है अपडेट?

प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि 26 नवंबर को बोर्ड बैठक होने वाली है। इस बैठक में बोनस शेयर पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा हिस्सेदारी बिक्री को लेकर भी मंथन होगा। हाल ही में कंपनी ने कहा कि उसे हांगकांग स्थित एक्सीलेंस क्रिएटिव लिमिटेड से 22 करोड़ रुपये में 25 प्रतिशत तक हिस्सेदारी खरीदने के लिए आशय पत्र (एलओआई) प्राप्त हुआ है। प्रो फिन कैपिटल कहा कि 13 नवंबर को प्राप्त इस आशय पत्र में 22 करोड़ रुपये की प्रस्तावित कीमत पर 25 प्रतिशत तक इक्विटी शेयर पूंजी हासिल करने की संभावना तलाशने का प्रस्ताव है। प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक अभय गुप्ता ने बताया था कि कंपनी ट्रेडिंग, क्रेडिट और सलाहकार सेवाओं के विस्तार और निरंतर दीर्घकालिक विकास पर केंद्रित है।

शेयर का परफॉर्मेंस

प्रो फिन कैपिटल के शेयरों ने पिछले पांच वर्षों में शेयर बाजार के निवेशकों को उनके निवेश पर 1219% से ज्यादा और पिछले एक महीने की अवधि में 180% से ज्यादा रिटर्न दिया है। साल-दर-दिन (YTD) आधार पर कंपनी के शेयर 2025 में 71% से ज्यादा बढ़े हैं लेकिन पिछले एक महीने की अवधि में 15% से ज्यादा गिरे हैं।

बीएसई वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के शेयरों ने 9 अक्टूबर 2025 को ₹13.14 के अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर को छुआ जबकि 21 नवंबर 2024 को ₹3.11 के अपने 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर को छुआ। सितंबर तिमाही में कंपनी ने 13.37 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया। इस अवधि में कुल आय एक साल पहले की समान तिमाही के 6.97 करोड़ रुपये से बढ़कर 44.62 करोड़ रुपये हो गई।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।