11% तक उछल गया 94 पैसे का यह शेयर, कंपनी ने बिजनेस पर दिया है यह बड़ा अपडेट

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

NHC Foods share price: एनएचसी फूड्स के स्टॉक में मंगलवार को करीब 11 पर्सेंट की बढ़त दर्ज की गई।  एनएचसी फूड्स के शेयर की बात करें तो 0.94 पैसे की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले मंगलवार को 1.05 रुपये तक पहुंचा।

11% तक उछल गया 94 पैसे का यह शेयर, कंपनी ने बिजनेस पर दिया है यह बड़ा अपडेट

NHC Foods share price: शेयर बाजार में कई ऐसे पेनी स्टॉक हैं जिसमें मंगलवार को तूफानी तेजी देखी गई। इनमें से एक पेनी स्टॉक- एनएचसी फूड्स भी है। इस कंपनी के स्टॉक में मंगलवार को करीब 11 पर्सेंट की बढ़त दर्ज की गई। यह लगातार चौथा ट्रेडिंग सेशन है जब स्टॉक में उछाल आया। सवाल है कि स्टॉक में उछाल क्यों आया है, आइए समझ लेते हैं।

क्या है उछाल की वजह?

एग्री कमोडिटी ट्रेडिंग कंपनी एनएचसी फूड्स के एक विदेशी सब्सिडियरी ने अधिग्रहण की घोषणा की है। कंपनी ने घोषणा की कि उसकी पूरी तरह से स्वामित्व वाली विदेशी सब्सिडियरी, NHC इंटरनेशनल (दुबई) ने हांगकांग स्थित एक ट्रेडिंग कंपनी, Conquer एंटरप्राइजेज लिमिटेड की 100% पेड-अप शेयर कैपिटल का सफलतापूर्वक अधिग्रहण कर लिया है। अधिग्रहण की कुल लागत 1,29,032 डॉलर रही जबकि यह अधिग्रहण 11 मार्च 2026 से प्रभावी हो गया।

क्या कहा कंपनी ने?

एनएचसी फूड्स ने कहा- इस डील के हिस्से के तौर पर, एनएचसी इंटरनेशनल L.L.C-FZ ने एक मौजूदा शेयरहोल्डर से 1 साधारण शेयर खरीदा और नए आवंटन के जरिए एचकेडी 1 प्रति शेयर की दर से 9,99,999 नए इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन किया, जिसके परिणामस्वरूप कॉन्कर एंटरप्राइजेज लिमिटेड का पूरा स्वामित्व उसे मिल गया। कंपनी ने आगे कहा कि इस अधिग्रहण से एनएचसी फूड्स की अंतरराष्ट्रीय ट्रेडिंग क्षमताओं में बढ़ोतरी होने, प्रमुख वैश्विक बाजारों में उसकी मौजूदगी मजबूत होने और मेटल, स्टील और कृषि कमोडिटी जैसे ज्यादा मांग वाले क्षेत्रों में उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में विविधता आने की उम्मीद है।

बता दें कि कॉन्कर एंटरप्राइजेज लिमिटेड मेटल, स्टील और एग्री कमोडिटी सहित अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स की ट्रेडिंग के काम में लगी हुई है। कंपनी का टर्नओवर FY23 में 47.41 मिलियन डॉलर से बढ़कर FY24 में 64.27 मिलियन डॉलर हो गया और FY25 में यह और बढ़कर 95.50 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

शेयर का परफॉर्मेंस

एनएचसी फूड्स के शेयर की बात करें तो 0.94 पैसे की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले मंगलवार को 1.05 रुपये तक पहुंचा। अगस्त 2025 में शेयर 1.33 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 0.59 पैसे है। शेयर का यह भाव मार्च 2026 में था। कंपनी के शेयर की कीमत एक महीने में 33% बढ़ गई और साल-दर-साल (YTD) आधार पर इसमें 12% की बढ़त दर्ज हुई। इस पेनी स्टॉक में छह महीनों में 5% की गिरावट आई है लेकिन एक साल में इसमें 3% की बढ़त हुई है। हालांकि, कंपनी के शेयर की कीमत ने पिछले पांच वर्षों में 426% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,