
कर्ज कम रही है यह कंपनी, लगातार शेयर खरीदने की मची है लूट, ₹11 पर आया भाव
PC Jeweller Share: करीब एक महीने तक दबाव में रहने के बाद पीसी ज्वेलर के शेयरों ने इस हफ्ते शानदार वापसी की और 12% उछलकर ₹11 प्रति शेयर पर पहुंच गए। पिछले हफ्ते बने 14 महीने के निचले स्तर ₹9.70 से यह कुल 13.40% की रिकवरी है।
PC Jeweller Share: करीब एक महीने तक दबाव में रहने के बाद पीसी ज्वेलर के शेयरों ने इस हफ्ते शानदार वापसी की और 12% उछलकर ₹11 प्रति शेयर पर पहुंच गए। पिछले हफ्ते बने 14 महीने के निचले स्तर ₹9.70 से यह कुल 13.40% की रिकवरी है। दिलचस्प बात यह है कि इस उछाल के पीछे कोई बड़ी खबर या फंडामेंटल ट्रिगर नहीं है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिर्फ टेक्निकल बाउंसबैक है, जिसने स्टॉक को पांच महीनों की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त दिलाई। हालांकि शेयर जुलाई में बने 52-सप्ताह के हाई ₹19.65 से अभी भी करीब 44% नीचे ट्रेड कर रहा है, लेकिन पिछले दो और पांच सालों में इसने जबरदस्त रिटर्न दिए हैं। इस दौरान यह क्रमशः 287% और 550% बढ़ा है, जिससे यह रिटेल निवेशकों के लिए बड़ी वैल्थ क्रिएटर साबित हुआ है।
कंपनी ने दी जानकारी
कंपनी ने शुक्रवार को एक और अहम जानकारी दी। पीसी ज्वेलर को उत्तर प्रदेश सरकार से CM-YUVA पोर्टल में शामिल होने की मंजूरी मिल गई है। इसके तहत कंपनी राज्य में 1,000 ज्वेलरी रिटेल फ्रेंचाइज़ आउटलेट खोलने की तैयारी कर रही है, जिससे युवाओं के लिए नए बिज़नेस और रोजगार अवसर पैदा होंगे। इस कदम से कंपनी की ब्रांड मौजूदगी भी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।
सितंबर तिमाही के नतीजे
कमाई के मोर्चे पर भी कंपनी ने सितंबर तिमाही (Q2FY26) में मजबूत प्रदर्शन किया है। पीसी ज्वेलर का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 17.3% बढ़कर ₹209.5 करोड़ पर पहुंच गया, जबकि त्योहारों की मांग के चलते राजस्व 63.4% उछलकर ₹825.2 करोड़ हो गया। कंपनी का EBITDA दोगुने से अधिक बढ़कर ₹177.5 करोड़ पर रहा और मार्जिन बढ़कर 21.5% पहुंच गए। इन आंकड़ों से साफ है कि कंपनी की ऑपरेशनल दक्षता और बिक्री दोनों ही मजबूत हो रही हैं।
कर्ज कम रही कंपनी
कर्ज कम करने के मोर्चे पर भी पीसी ज्वेलर लगातार प्रगति कर रहा है। कंपनी ने Q2 में 23% कर्ज घटाया, Q1 में 9% कमी लाई थी और पिछले वित्त वर्ष में 50% से ज्यादा बहाली की थी। लक्ष्य है कि FY26 के अंत तक पूरी तरह कर्ज-मुक्त हो जाए। कर्ज खत्म होने के बाद फाइनेंस कॉस्ट का बोझ हट जाएगा और कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल पूरी तरह आंतरिक संसाधनों से संभाल सकेगी। इस दौरान कंपनी ने दिल्ली के पीतमपुरा में नया फ्रेंचाइज़ शोरूम भी खोला और आगे भी रिटेल नेटवर्क बढ़ाने की योजना दोहराई। मजबूत मांग, बढ़ती बिक्री और बेहतर होती वित्तीय स्थिति के साथ कंपनी को अपने विकास की रफ्तार जारी रहने की उम्मीद है।





