Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़PC Jeweller Ltd eyes debt free status by FY26 end psosted 17 percent profit share prce 12 rupees
पूरी तरह कर्ज फ्री होने जा रही यह कंपनी, 17% बढ़ गया प्रॉफिट, ₹12 का है शेयर

पूरी तरह कर्ज फ्री होने जा रही यह कंपनी, 17% बढ़ गया प्रॉफिट, ₹12 का है शेयर

संक्षेप: कंपनी ने इस दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 17.3% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है, जो बढ़कर ₹209.5 करोड़ पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹178.8 करोड़ था। 

Tue, 11 Nov 2025 09:04 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

PC Jeweller Ltd Q2 Result: आभूषण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी पीसी ज्वेलर लिमिटेड ने आज, 11 नवंबर को, बाजार बंद होने के बाद सितंबर तिमाही (Q2FY26) के वित्तीय नतीजे जारी किए। कंपनी ने इस दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 17.3% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है, जो बढ़कर ₹209.5 करोड़ पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹178.8 करोड़ था। कंपनी के शेयर आज 12.40 रुपये पर आ गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रेवेन्यू में 63% की जोरदार वृद्धि

कंपनी की संचालन से कुल आय में 63.4% की उछाल दर्ज हुई है। सितंबर 2025 तिमाही में राजस्व ₹825.2 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के ₹505 करोड़ की तुलना में कहीं अधिक है। कंपनी ने इस वृद्धि का श्रेय त्योहारी सीजन के दौरान मजबूत उपभोक्ता मांग और बेहतर बिक्री को दिया है। परिचालन स्तर पर कंपनी का EBITDA भी दोगुने से अधिक बढ़कर ₹177.5 करोड़ हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में ₹86.2 करोड़ था। कंपनी की EBITDA मार्जिन भी 17% से बढ़कर 21.5% पर पहुंच गई, जो इसके बेहतर परिचालन दक्षता और मजबूत बिक्री वृद्धि को दर्शाता है।

कर्ज में 23% की और कमी

कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही के दौरान उसने अपने बैंकों के प्रति बकाया कर्ज में 23% की अतिरिक्त कमी की है। यह कमी पिछली तिमाही (Q1 FY26) में 9% और पिछले वित्त वर्ष में 50% से अधिक की कमी के बाद की गई है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि वह वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक पूरी तरह कर्ज फ्री बनने का लक्ष्य रखती है। कंपनी ने अपने अर्निंग्स फाइलिंग में कहा, 'जब कंपनी कर्जमुक्त हो जाएगी, तब उसे किसी प्रकार का वित्तीय खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। कंपनी अपनी कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं को अपनी आंतरिक आय से ही पूरा करने में सक्षम होगी।'

रिटेल विस्तार पर कंपनी का फोकस

पीसी ज्वेलर ने तिमाही के दौरान दिल्ली के पीतमपुरा में एक नया फ्रेंचाइज़-स्वामित्व वाला शोरूम लॉन्च किया है। कंपनी ने कहा कि वह स्वामित्व वाले और फ्रेंचाइज़ मॉडल दोनों के जरिए अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार जारी रखेगी। कंपनी ने कहा कि वह बाजार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने, सस्टेनेबल ग्रोथ और नेटवर्क एक्सपैंशन के माध्यम से नए अवसरों की तलाश जारी रखेगी। मजबूत उपभोक्ता मांग, बढ़ती आय और बेहतर परिचालन दक्षता के साथ, पीसी ज्वेलर आने वाले समय में स्थायी विकास की उम्मीद कर रही है और अपने रिटेल फुटप्रिंट को तेजी से बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।