Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़PC Jeweller Limited may debt free this year share price 9 rupees
इस साल पूरी तरह कर्ज फ्री हो जाएगी कंपनी, इनकम में हुआ इजाफा, ₹9 का है शेयर

इस साल पूरी तरह कर्ज फ्री हो जाएगी कंपनी, इनकम में हुआ इजाफा, ₹9 का है शेयर

संक्षेप:

कंपनी लंबे समय से स्टडेड ज्वेलरी सेगमेंट में एक बड़ा नाम रही है और मौजूदा तिमाही के नतीजे इसके बाजार में मजबूत पकड़ को दिखाते हैं। कंपनी के शेयर बीते शुक्रवार को 3 पर्सेंट तक चढ़कर 9.57 रुपये पर आ गए थे।

Jan 04, 2026 06:07 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

PC Jeweller Limited Share: ज्वेलरी सेक्टर की जानी-मानी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने बताया कि दिसंबर 2025 में खत्म तिमाही के दौरान उसकी स्टैंडअलोन आय में साल-दर-साल करीब 37% की तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह उछाल मुख्य रूप से त्योहारी और शादी-ब्याह के सीजन में मजबूत ग्राहकीय मांग के चलते देखने को मिला। कंपनी लंबे समय से स्टडेड ज्वेलरी सेगमेंट में एक बड़ा नाम रही है और मौजूदा तिमाही के नतीजे इसके बाजार में मजबूत पकड़ को दिखाते हैं। कंपनी के शेयर बीते शुक्रवार को 3 पर्सेंट तक चढ़कर 9.57 रुपये पर आ गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

इसी तिमाही के दौरान पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक अहम साझेदारी भी हासिल की है। कंपनी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM-YUVA) के तहत उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय को एक प्रस्ताव दिया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। इस योजना के तहत ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में 1,000 ज्वेलरी रिटेल फ्रेंचाइज़ी यूनिट्स खोली जाएंगी। इन यूनिट्स को प्रशिक्षित सुनारों और युवा उद्यमियों द्वारा संचालित किया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने यूपी सरकार के MSME और निर्यात प्रोत्साहन विभाग के CM-YUVA मिशन के साथ MoU भी साइन कर लिया है।

कंपनी की योजना

कंपनी का कहना है कि इस पहल से न सिर्फ युवाओं को स्वरोजगार के मौके मिलेंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढ़ेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं, पीसी ज्वैलर को भी इससे अपने रिटेल नेटवर्क के विस्तार, ब्रांड की पहचान बढ़ाने और नए बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। खास बात यह है कि यह मॉडल छोटे शहरों और कस्बों में कंपनी की मौजूदगी को और मजबूत करेगा, जहां ज्वेलरी की मांग लगातार बढ़ रही है।

कर्ज फ्री है कंपनी

वित्तीय मोर्चे पर भी कंपनी तेजी से सुधार की राह पर है। पीसी ज्वैलर ने बताया कि 30 सितंबर 2024 को बैंकों के साथ सेटलमेंट एग्रीमेंट के बाद से अब तक वह अपने कुल कर्ज का करीब 68% चुका चुकी है। कंपनी का लक्ष्य आने वाले समय में पूरी तरह कर्ज मुक्त बनना है। आगे चलकर कंपनी रिटेल विस्तार, वित्तीय मजबूती और लगातार बेहतर प्रदर्शन पर फोकस बनाए रखेगी। हालांकि, कंपनी ने यह भी साफ किया है कि ये सभी आंकड़े फिलहाल प्रोविजनल हैं और स्टैच्यूटरी ऑडिटर की लिमिटेड रिव्यू के बाद इनमें बदलाव संभव है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,