5 दिन में 25% चढ़े Paytm के शेयर, बिजनेस को लेकर आए 2 बड़े अपडेट

5 दिन में 25% चढ़े Paytm के शेयर, बिजनेस को लेकर आए 2 बड़े अपडेट

संक्षेप:

  • पेटीएम के शेयरों में तूफानी तेजी है। पेटीएम के शेयर गुरुवार को 8 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 438.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। 5 दिन में पेटीएम के शेयरों में 25% से अधिक का उछाल आया है।

Jun 13, 2024 10:43 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

पेटीएम के शेयरों में कुछ दिनों से धुआंधार तेजी देखने को मिल रही है। पेटीएम के शेयर गुरुवार 13 जून को 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 438.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में 5 दिन में 25 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। पेटीएम से जुड़े 2 नए बिजनेस अपडेट आए हैं। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि इंश्योरेंस रेगुलेटर इरडा ने बतौर जनरल इंश्योरेंस कंपनी रजिस्टर करने से जुड़ी उसकी एप्लीकेशन को वापस लेने की रिक्वेस्ट को मंजूर कर लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन पर फोकस करेगी कंपनी
पेटीएम (Paytm) अपनी सहायक इकाई पेटीएम इंश्योरेंस ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के जरिए हेल्थ, लाइफ, मोटर, शॉप और गैजेट्स सेगमेंट में इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन पर फोकस करेगी। पेटीएम स्मॉल-टिकट इंश्योरेंस प्रॉडक्ट्स पर फोकस करना चाहती है। इसके अलावा, पेटीएम ने गुरुवार को घोषणा की है कि उसने सैमसंग के साथ साझेदारी की है। यह डील भारत में सैमसंग वॉलेट में ट्रेवल और एंटरटेनमेंट सर्विसेज लाने के लिए है।

read moreये भी पढ़ें:
बाजार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, खुलते ही सेंसेक्स ने रचा इतिहास, नई ऊंचाई पर निफ्टी

एक साल में 45% से ज्यादा लुढ़क गए हैं पेटीएम के शेयर
पेटीएम के शेयरों में पिछले एक साल में तेज गिरावट देखने को मिली है। पेमेंट एग्रीग्रेटर कंपनी के शेयर एक साल में 45 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। पेटीएम के शेयर 13 जून 2023 को 833 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 13 जून 2024 को 438.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 6 महीने में पेटीएम के शेयरों में 27 पर्सेंट के करीब गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 13 दिसंबर 2023 को 601.45 रुपये पर थे, जो कि अब 438 रुपये के लेवल पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
बाजार खुलते ही रॉकेट बना अनिल अंबानी का यह शेयर, 5 दिन में 34% उछला शेयर का दाम

2150 रुपये पर आया था पेटीएम का आईपीओ
पेटीएम का आईपीओ 2150 रुपये के दाम पर आया था। कंपनी का आईपीओ 8 नवंबर 2021 को खुला था और यह 10 नवंबर तक ओपन रहा। पेटीएम के शेयर 18 नवंबर 2021 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 1955 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के बाद से कंपनी के शेयर लगातार लुढ़क रहे हैं। पेटीएम के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 310 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 998.30 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।