पेटीएम ने 1 साल में डबल किया पैसा, इस म्यूचुअल फंड ने 2631000 नए शेयर खरीदे
मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने Paytm की मूल कंपनी, वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 5% का महत्वपूर्ण स्तर पार कर लिया है। इस खबर के बाद आज पेटीएम के शेयरों में 0.69 पर्सेंट की तेजी है। यह 1234.70 रुपये पर पहुंच गया है।
मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने Paytm की मूल कंपनी, वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 5% का महत्वपूर्ण स्तर पार कर लिया है। इस खबर के बाद आज पेटीएम के शेयरों में 0.69 पर्सेंट की तेजी है। यह 1234.70 रुपये पर पहुंच गया है। यह खरीदारी मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा संचालित अपने कई फंड्स के जरिए की गई है। 11 अगस्त, 2024 को मोतीलाल ओसवाल ने खुले बाजार से लगभग 26.31 लाख नए शेयर खरीदे, जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का 0.41% हैं।

इस खरीदारी के बाद अब उनके पास कुल 3.29 करोड़ शेयर हो गए हैं, जो कंपनी की कुल इक्विटी का 5.15% हिस्सा है। इससे पहले उनके पास 4.75% हिस्सेदारी यानी 3.02 करोड़ शेयर थे। 5% हिस्सेदारी पार करने के कारण SEBI के नियमों के तहत इसकी सार्वजनिक घोषणा करना जरूरी हो गया था।
किन फंड्स के जरिए हुआ निवेश?
यह निवेश मोतीलाल ओसवाल के कई अलग-अलग फंड्स के जरिए किया गया, जैसे कि मोतीलाल ओसवाल निफ्टी मिडकैप 100 ETF, फोकस्ड फंड, मिडकैप फंड, फ्लेक्सी कैप फंड, ELSS टैक्स सेवर फंड, बैलेंस्ड एडवांटेज फंड और अन्य इंडेक्स फंड्स। यह कदम ऐसे समय में आया है जब निवेशकों का फिनटेक और डिजिटल कंपनियों में फिर से विश्वास बढ़ रहा है, भले ही Paytm को नियामक और प्रतिस्पर्धी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
कंपनी का शानदार कमबैक (Q1 Results)
कंपनी ने जून 2025 को खत्म हुए तिमाही (Q1FY26) में अपने मुनाफे में जबरदस्त सुधार दिखाया है। कंपनी को इस तिमाही में 122.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जबकि पिछले साल इसी समय में उसे 839 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था।
कंपनी का ऑपरेटिंग राजस्व पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 28% बढ़कर 1,917 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, पिछली तिमाही (Q4FY25) के मुकाबले यह वृद्धि बहुत कम (मात्र 0.3%) है, क्योंकि तब भी राजस्व 1,911 करोड़ रुपये के करीब था, लेकिन उस समय 540 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
कंपनी के मुताबिक, यह वृद्धि सब्सक्रिप्शन लेने वाले व्यापारियों की संख्या बढ़ने, ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) में इजाफा होने और फाइनेंशियल सर्विसेज डिस्ट्रीब्यूशन से होने वाली आय में सुधार की वजह से संभव हुई है।
एक साल में दोगुना से भी ज्यादा रिटर्न
पिछले एक साल में इस शेयर ने निवेशकों को दोगुना से भी ज्यादा रिटर्न दिया है और इसकी कीमत में 114% का उछाल आया है। सिर्फ अगस्त महीने में ही अब तक इसमें 12.5% की बढ़त दर्ज की गई है।
यह लगातार छठा महीना है जब यह शेयर ऊपर चढ़ा है। इससे पहले जुलाई में 18%, जून में 3.8%, मई में 3%, अप्रैल में 10.4% और मार्च में 9.5% की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि, फरवरी और जनवरी में इसने क्रमशः 8% और 23.8% की गिरावट दर्ज की थी।





