
रॉकेट सा उड़ गया यह छोटकू शेयर, 798 करोड़ रुपये के मिले हैं बड़े ऑर्डर
पटेल इंजीनियरिंग के शेयर गुरुवार को 14% से अधिक उछलकर 37.90 रुपये पर जा पहुंचे हैं। सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयरों में यह उछाल 798.19 करोड़ रुपये के बड़े ऑर्डर मिलने के बाद आया है।
स्मॉलकैप कंपनी पटेल इंजीनियरिंग के शेयर रॉकेट सा उड़ गए हैं। पटेल इंजीनियरिंग के शेयर गुरुवार को BSE में 14 पर्सेंट से ज्यादा चढ़कर 37.90 रुपये पर जा पहुंचे हैं। सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयरों में यह उछाल बड़े ऑर्डर मिलने के बाद आया है। पटेल इंजीनियरिंग को 798.19 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी के शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में हैं। पटेल इंजीनियरिंग के शेयर इस साल अब तक 27 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं।
पटेल इंजीनियरिंग को मिले ऑर्डर के डीटेल्स
पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड को 798.19 करोड़ रुपये के 2 लेटर्स ऑफ इंटेंट (LoI) मिले हैं। स्मॉलकैप कंपनी को मिले यह ऑर्डर छत्तीसगढ़ में कोल एक्स्कवैशन (कोयले की खुदाई) और ट्रांसपोर्टेशन प्रोजेक्ट के लिए हैं। लेटर ऑफ इंटेंट (LoI), साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के लिए सैडैक्स इंजीनियर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने दिए हैं। इस ऑर्डर में बिलासपुर के हसदेव एरिया में झिरिया वेस्ट ओपन कास्ट प्रोजेक्ट में काम किया जाना है। पटेल इंजीनियरिंग को मिला यह कॉन्ट्रैक्ट 9 साल का है।
253% उछल गए हैं पटेल इंजीनियरिंग के शेयर
सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी पटेल इंजीनियरिंग के शेयर पिछले पांच साल में 253 पर्सेंट चढ़ गए हैं। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 27 नवंबर 2020 को 10.69 रुपये पर थे। पटेल इंजीनियरिंग के शेयर 27 नवंबर 2025 को 37.90 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले चार साल में कंपनी के शेयरों में 88 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 28 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। पटेल इंजीनियरिंग के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 59.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 31.60 रुपये है। पटेल इंजीनियरिंग का मार्केट कैप गुरुवार को 3200 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 36.11 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 59.50 पर्सेंट है।





