Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Patel Engineering Share surges after signs MoU with Arunachal Pradesh for 1700 crore hydropower project
सरकार से हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के लिए ₹1700 करोड़ की डील, ₹32 का शेयर बना रॉकेट

सरकार से हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के लिए ₹1700 करोड़ की डील, ₹32 का शेयर बना रॉकेट

संक्षेप:

Patel Engineering Share: इंफ्रास्ट्रक्चर-कंस्ट्रक्शन कंपनी पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर आज गुरुवार को कारोबार के दौरान 2 पर्सेंट तक चढ़ गए और 31.32 रुपये पर पहुंच गए थे।

Dec 18, 2025 03:02 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Patel Engineering Share: इंफ्रास्ट्रक्चर-कंस्ट्रक्शन कंपनी पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर आज गुरुवार को कारोबार के दौरान 2 पर्सेंट तक चढ़ गए और 31.32 रुपये पर पहुंच गए थे। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक बड़ी डील है। दरअसल, कंपनी ने अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ 144 मेगावॉट के गोंगरी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने के लिए समझौता किया है। कंपनी के मुताबिक, इस हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट पर करीब ₹1,700 करोड़ की लागत आएगी और इसके निर्माण में लगभग चार साल का समय लगेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने गुरुवार, 18 दिसंबर को बताया कि यह प्रोजेक्ट पहले रद्द कर दिया गया था, लेकिन अब राज्य सरकार की नई नीति “अरुणाचल प्रदेश में विशेष परिस्थितियों में समाप्त की गई वृहद जलविद्युत नीति की बहाली, 2025” के तहत इसे फिर से मंजूरी मिली है। खास बात यह है कि गोंगरी प्रोजेक्ट इस नई नीति के तहत बहाल होने वाला राज्य का पहला हाइड्रो प्रोजेक्ट है, जिसे राज्य कैबिनेट की भी मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर कविता शिरवाइकर ने कहा कि यह साझेदारी कंपनी की रिन्यूएबल एनर्जी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाती है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ इलाके की जलविद्युत क्षमता का बेहतर इस्तेमाल होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और आर्थिक फायदे भी मिलेंगे।

क्या है डील

MoU के तहत पटेल इंजीनियरिंग इस प्रोजेक्ट की पूरी ज़िम्मेदारी संभालेगी। इसमें डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करना, इंजीनियरिंग और डिजाइन, जरूरी मशीनरी की खरीद, डैम और पावरहाउस का निर्माण, टर्बाइन और जनरेटर की इंस्टॉलेशन, साथ ही ट्रांसमिशन लाइन तैयार करना शामिल है। यह प्रोजेक्ट BOOT मॉडल यानी बिल्ड-आन-ऑपरेट-ट्रांसफर के तहत बनेगा, जिसमें 40 साल तक कंपनी इसे चलाएगी और उसके बाद यह संपत्ति अरुणाचल प्रदेश सरकार को सौंप दी जाएगी। अरुणाचल प्रदेश सरकार हाइड्रोपावर सेक्टर को राज्य की अर्थव्यवस्था का बड़ा आधार बनाना चाहती है और इस तरह के प्रोजेक्ट्स से साफ ऊर्जा के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर और रोज़गार को भी बढ़ावा मिलेगा। कंपनी पहले से ही हाइड्रोपावर, डैम, टनल और सिंचाई परियोजनाओं में लंबा अनुभव रखती है। शेयर बाज़ार की बात करें तो गुरुवार दोपहर 12:38 बजे कंपनी के शेयर करीब 2% चढ़कर ₹31.40 पर ट्रेड कर रहे थे, हालांकि पिछले छह महीनों में स्टॉक करीब 20% गिर चुका है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,