Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Patanjali Foods Ltd announced intrim dividend record date 13 nov fix
पतंजलि फूड्स ने किया अंतरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट 13 नवंबर

पतंजलि फूड्स ने किया अंतरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट 13 नवंबर

संक्षेप:

Dividend Stock: पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods Ltd) ने 8 नवंबर, शनिवार को अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि 1.75 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला बोर्ड ने किया है।

Nov 08, 2025 04:20 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Dividend Stock: पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods Ltd) ने 8 नवंबर, शनिवार को अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि 1.75 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला बोर्ड ने किया है। यह वित्त वर्ष 2025-26 का पहला अंतरिम डिविडेंड है। एक्सचेंज को दी जानकारी में पतंजलि फूड्स ने बताया है कि यह अंतरिम डिविडेंड को योग्य निवेशकों को 7 दिसंबर 2025 या उससे पहले ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान

पतंजलि फूड्स के बोर्ड ने इस अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि अंतरिम डिविडेंड के लिए 13 नवंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है।

एक्सचेंज को पतंजलि फूड्स ने बताया है कि 8 नवंबर 2025 को हुई बोर्ड की मीटिंग में 1.75 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड देने का फैसला किया गया है।

ये भी पढ़ें:सोने का भाव रिकॉर्ड हाई से 10% टूटा, क्या निवेश का यही है सही मौका?

आर्थिक स्थिति कंपनी की कैसी?

पतंजलि फूड्स ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि उनका नेट प्रॉफिट 517 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 67.40 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का रेवन्यू भी सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़ा है। पतंजलि फूड्स का रेवन्यू दूसरी तिमाही में 9344.90 करोड़ रुपये रहा है।

शेयरों की क्या स्थिति?

शुक्रवार को पतंजिल फूड्स के शेयर बीएसई में 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 579 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। बीते 6 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5.13 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 8.43 लुढ़क चुका है। भले ही पतंजलि फूड्स के लिए यह साल कठिन रहा है। लेकिन इसके बाद भी 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 234 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 10 साल में इस स्टॉक ने 5593 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

ये भी पढ़ें:इस बयान से गदगद दिखे निवेशक, 11% चढ़ा मल्टीबैगर स्टॉक

बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

सितंबर के महीने में पतंजलि फूड्स के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 2 शेयर योग्य निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। इससे पहले सितंबर के महीने में भी कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।