कमजोर बाजार में रॉकेट बना डिफेंस शेयर, कंपनी ने किया सेमीकंडक्टर बिजनेस में उतरने का ऐलान
पारस डिफेंस के शेयर सोमवार को BSE में 13% से अधिक के उछाल के साथ 722.20 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पारस डिफेंस ने अपनी नई सहायक कंपनी के साथ सेमीकंडक्टर बिजनेस में कदम रखने की घोषणा की है।

एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर सोमवार को कमजोर बाजार में भी रॉकेट सा उड़ गए हैं। पारस डिफेंस के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 13 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 722.20 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने अपनी नई सहायक कंपनी के साथ सेमीकंडक्टर बिजनेस में कदम रखने की घोषणा की है। पारस डिफेंस अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है।
पारस डिफेंस ने की नई कंपनी बनाने की घोषणा
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने नई सहायक कंपनी पारस सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड बनाने की घोषणा की है। इस नई सहायक कंपनी के जरिए पारस डिफेंस सेमीकंडक्टर बिजनेस में उतर रही है। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने नई कंपनी 27 फरवरी 2026 को बनाई है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज, पारस सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड की होल्डिंग कंपनी के रूप में काम करेगी। सहायक कंपनी सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में ऑपरेट करेगी। यह यूनिट आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, नेटवर्किंग एंड डेटा सेंटर एप्लीकेशंस पर फोकस करेगी। पारस डिफेंस ने इस सब्सिडियरी के 70,000 शेयर सब्सक्राइब किए हैं।
एक साल में 72% से ज्यादा उछल गए हैं पारस डिफेंस के शेयर
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज (Paras Defence) के शेयर पिछले एक साल में 72 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 3 मार्च 2025 को 417.43 रुपये पर थे। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर 2 मार्च 2026 को 722.20 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 205 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 971.80 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 401 रुपये है।
2 टुकड़े में शेयर बांट चुकी है कंपनी
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज (Paras Defence) अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर चुकी है। डिफेंस कंपनी ने जुलाई 2025 में अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा। मल्टीबैगर कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा था। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज का आईपीओ दांव लगाने के लिए 21 सितंबर 2021 को खुला था और यह 23 सितंबर तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 175 रुपये था।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें


