भारी गिरावट के बीच दहाड़ रहा है यह डिफेंस स्टॉक, करीब 11% की तेजी, इस खबर से गदगद निवेशक
Paras Defence and Space Technologies Ltd Share Price: एक तरफ आज बुधवार को शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है। तो वहीं दूसरी तरफ पारस डिफेंस के शेयरों को खरीदने की होड़ है। इस स्टॉक का भाव आज 4 मार्च को 11 प्रतिशत की करीब चढ़ गया है।

Paras Defence and Space Technologies Ltd Share Price: एक तरफ आज बुधवार को शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है। तो वहीं दूसरी तरफ पारस डिफेंस के शेयरों को खरीदने की होड़ है। इस स्टॉक का भाव आज 4 मार्च को 11 प्रतिशत की करीब चढ़ गया है। इस उछाल के पीछे की वजह कंपनी का MoU साइन करना है।
बीएसई में आज पारस डिफेंस के शेयर 698.95 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 10.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 750 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।
किसके साथ साइन किया गया है एमओयू?
पारस डिफेंस ने बताया है कि उन्होंने साउथ कोरिया की कंपनी ग्रीन ऑप्टिक्स के साथ एमओयू साइन किया है। यह कंपनी स्पेस, डिफेंस और अन्य एप्लिकेशंस के लिए ऑप्टिक्स और ऑप्टिकल सिस्टम्स डिजाइन और उत्पादन करती है। इस एमओयू के तहत दोनों कंपनी ज्वाइंट डेवलपमेंट का एक फ्रेमवर्क तैयार करेंगी। जिससे अपने-अपने क्षेत्र में तेजी के साथ ग्रोथ कर पाएं।
इस डिफेंस कंपनी के शेयरों में तेजी ऐसे समय में दर्ज की गई है जब अमेरिका और ईरान युध्द 5वें दिन में प्रवेश कर चुका है। बुधवार को निफ्टी डिफेंस इंडेक्स ही एक मात्र इंडेक्स है जो तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। वैश्विक स्तर पर साउथ कोरिया के डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी दर्ज की गई है।
पारस डिफेंस के शेयरों की स्थिति 1 साल में कैसी रही?
पिछले 6 महीने में इस डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 8 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 66 प्रतिशत बढ़ा है। पारस डिफेंस का बीएसई में 52 वीक हाई 971.80 रुपये और 52 वीक लो लेवल 401 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 5854 करोड़ रुपये का है।
दो साल में इस डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 98 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 208 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
हो चुका है शेयरों को बंटवारा
पारस डिफेंस के शेयरों का बंटवारा हो चुका है। कंपनी के शेयरों को 2025 में बांटा गया था। तब कंपनी ने अपने शेयरों को हिस्सों में बांटा था। जिसके बाद पारस डिफेंस के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो गई थी। इसी साल पारस डिफेंस ने निवेशकों को एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।



