
पराग पारिख म्यूचुअल फंड ने बढ़ाई इन कंपनियों में हिस्सेदारी, लिस्ट में HDFC भी
चर्चित म्यूचुअल फंड कंपनी पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड (Parag Parikh Flexi Cap Fund) ने 10 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाया है। PPFAS Mutual Fund की तरफ से मासिक तौर पर जारी की जाने वाले रिपोर्ट के अनुसार आईटीसी, एचडीएफसी बैंक सहित 8 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी को पिछले महीने बढ़ाया है।
चर्चित म्यूचुअल फंड कंपनी पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड (Parag Parikh Flexi Cap Fund) ने 10 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाया है। PPFAS Mutual Fund की तरफ से मासिक तौर पर जारी की जाने वाले रिपोर्ट के अनुसार आईटीसी, एचडीएफसी बैंक सहित 8 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी को पिछले महीने बढ़ाया है।
किन-किन कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी
इस म्यूचुअल फंड कंपनी ने आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सिप्ला, डॉ रेड्डी लैबोरेटरीज, ईआईडी पैरी इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और Zydus Lifesciences में हिस्सेदारी को बढ़ाया है।
कहां खरीदे कितने शेयर
पराग पारिख ने आईटीसी के 30.50 लाख शयेर खरीदे हैं। जिसके बाद उनके कुल शेयरों की संख्या 13.87 करोड़ हो गई है। अक्टूबर से पहले म्यूचुअल फंड के पास 13.57 करोड़ शेयर थे। फ्लेक्सी कैप फंड ने एचसीएल टेक्नोलॉजी के 5.35 लाख शेयर खरीदे थे। पीजीसीआईएल के 58.63 लाख शेयर और आईसीआईसीआई बैंक के 10.80 लाख शेयर इस फंड कंपनी ने अक्टूबर महीने में खरीदे हैं। बता दें, फंड ने किसी नई कंपनी में कोई निवेश नहीं किया है।
17 कंपनियों बनाए रखी हिस्सेदारी
एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, सीडीएसएल, कोल इंडिया, इक्रा, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, महाराष्ट्र स्कूटर्स, मारुति सुजुकी, एसीएक्स, नेस्को, स्वराज इंजन और Zydus Wellness में फंड ने ना तो हिस्सेदारी बढ़ाई है ना ही घटाई है।
31 अक्टूबर 2025 तक के डाटा के अनुसार इस फ्लेक्सी कैप फंड का एयूएम 1.25 लाख करोड़ रुपये के बराबर है। बता दें, पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है। इस म्यूचुअल फंड का 65 प्रतिशत निवेश भारतीय कंपनियों में है। वहीं, 35 प्रतिशत ओवरसीज इक्विटी, डोमेस्टिक डेट, मनी मार्केट में है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





