79 पैसे से बढ़कर ₹40 पर आ गया यह शेयर, अजय देवगन के पास भी हैं कंपनी के 10 लाख शेयर

Dec 22, 2025 09:06 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कंपनी के शेयर लंबी अवधि में अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। पांच साल में यह शेयर 1400% चढ़ा है। इस दौरान इसकी कीमत करीबन 3 रुपये से वर्तमान प्राइस तक आ गई। वहीं, 22 मार्च 2019 को इस कंपनी के शयेर मात्र 79 पैसे के भाव पर बिक रहे थे। 

79 पैसे से बढ़कर ₹40 पर आ गया यह शेयर, अजय देवगन के पास भी हैं कंपनी के 10 लाख शेयर

Panorama Studios International Ltd: पैनोरमा स्टूडियोज के शेयर लगातार चर्चा में हैं। कंपनी के शेयर आज सोमवार को कारोबार के दौरान 2 पर्सेंट चढ़कर 40.90 रुपये पर आ गए थे। बीएसई के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के पास कंपनी के 10 लाख शेयर हैं। यह कंपनी में 1.41 फीसदी स्टेक के बराबर है। कंपनी के शेयर लंबी अवधि में अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। पांच साल में यह शेयर 1400% चढ़ा है। इस दौरान इसकी कीमत करीबन 3 रुपये से वर्तमान प्राइस तक आ गई। वहीं, 22 मार्च 2019 को इस कंपनी के शयेर मात्र 79 पैसे के भाव पर बिक रहे थे। तब से अब तक यह शेयर 5,000 पर्सेंट से अधिक चढ़ गया है।

कंपनी की वित्तीय स्थिति

अगर वित्तीय आंकड़ों की बात करें तो सितंबर 2025 तिमाही में पैनोरमा स्टूडियोज़ इंटरनेशनल के नतीजे थोड़े कमजोर रहे हैं। कंपनी की नेट सेल्स घटकर 77.86 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 82.14 करोड़ रुपये थी। तिमाही नेट प्रॉफिट भी 59% से ज्यादा गिरकर 2.04 करोड़ रुपये रहा, जबकि सितंबर 2024 में यह 5.03 करोड़ रुपये था। वहीं EBITDA भी 8.66 करोड़ से घटकर 5.87 करोड़ रुपये पर आ गया है। हालांकि, कंपनी को आने वाले प्रोजेक्ट्स से भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

कंपनी का कारोबार

पैनोरमा स्टूडियोज और अजय देवगन की जोड़ी पहले भी कई हिट फिल्मों में साथ काम कर चुकी है। देवगन पैनोरमा के बैनर तले बनी ‘दिल तो बच्चा है जी’, ‘रेड’ और ‘दृश्यम’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। खास तौर पर ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइज़ ने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओटीटी पर भी जबरदस्त पहचान बनाई है। इसी सफलता के दम पर पैनोरमा स्टूडियोज अब अपने कंटेंट को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक ले जाने की रणनीति पर काम कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में हम्बल मोशन पिक्चर्स FZCO और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की मीडिया-एंटरटेनमेंट यूनिट जियो स्टूडियोज के साथ करार किया है। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार मंगत पाठक के मुताबिक, पैनोरमा का लक्ष्य अगले तीन से पांच सालों में ‘दृश्यम’ को 10 अलग-अलग देशों में प्रोड्यूस करना है। यह भारतीय कंटेंट को ग्लोबल लेवल पर पहुंचाने की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Panorama Studios International Ltd price 40 rupees ajay devgan have also 10 lakh shares
;;;