पाकिस्तान का शेयर बाजार 1.40% तक आज लुढ़का, युद्ध की वजह टूटा से मुसीबतों का पहाड़

Mar 13, 2026 04:03 pm ISTTarun Pratap Singh मिंट
share

Pakistan stock market: केएसई 30 इंडेक्स आज शुक्रवार को 1.4 प्रतिशत तक की गिरावट के बाद 46647.30 अंक के इंट्रा-डे लो लेवल पर पहुंच गया था। यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब पाकिस्तान के स्टॉक एक्सचेंज में गिरावट देखने को मिली है।

पाकिस्तान का शेयर बाजार 1.40% तक आज लुढ़का, युद्ध की वजह टूटा से मुसीबतों का पहाड़

Pakistan stock market: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर दुनिया भर में है। यह युद्ध पाकिस्तान पर आफत बनकर टूटा है। पहले से ही अनेकों समस्याओं से जूझ रहा देश इस समय युद्ध की वजह से और संकट का सामना कर रहा है। वहां के शेयर बाजारों में भी भारी गिरावट आज एक बार फिर से देखने को मिली है। केएसई 30 इंडेक्स आज शुक्रवार को 1.4 प्रतिशत तक की गिरावट के बाद 46647.30 अंक के इंट्रा-डे लो लेवल पर पहुंच गया था। यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब पाकिस्तान के स्टॉक एक्सचेंज में गिरावट देखने को मिली है। बीते 5 कारोबारी सत्रों में से 4 कारोबारी सत्रों के दौरान केएसई 30 इंडेक्स नीचे लुढ़क गया है।

1 महीने में 9% गिरा पाकिस्तानी शेयर बाजार

सोमवार को KSE 30 इंडेक्स 6.90 प्रतिशत तक लुढ़क गया था। जोकि दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। 2 मार्च को केएसई इंडेक्स में 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी। इस हफ्ते अब तक केएसई 30 इंडेक्स में 3.5 प्रतिशत नीचे लुढ़क चुका है। बता दें, अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह एक महीने में पाकिस्तान का KSE 30 इंडेक्स 9 प्रतिशत गिरा है।

क्यों गिर रहा है पाकिस्तान का शेयर बाजार

पाकिस्तान भी तेल का एक बड़ा आयातक देश है। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का मतलब हुआ कि कर्ज में डूबे इस देश पर दबाव और बढ़ेगा। जिसकी वजह से देश में महंगाई बढ़ेगी। इसी वजह से वहां के स्टॉक मार्केट पर साफ दबाव देखा जा सकता है। बता दें, मौजूदा समय में पाकिस्तान IMF के फंड के भरोसे चल रहा है। ऐसे में अगर यह युद्ध जल्द नहीं खत्म हुआ तो देश के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो जाएगी।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत तेल इंपोर्ट करता है। जुलाई 2025 से फरवरी 2026 के बीच देश ने 10.71 बिलियन डॉलर का तेल आयात किया था। इससे पहले 2024 के कैलेंडर ईयर में 15 बिलियन डॉलर का तेल उन्होंने इंपोर्ट किया था।

पेट्रोल की कीमतों में हुआ इजाफा

पाकिस्तान ने पहले से ही तेल की कीमतों को लेकर काफी हलचल है। पाकिस्तान ने पेट्रोल की कीमतों में 20 प्रतिशत का इजाफा किया है। रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार देश के सेंट्रल बैंक ने 10.50 प्रतिशत के ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,