डीजल की कीमतों में 135 रुपये की कटौती, पेट्रोल भी हुआ सस्ता, ईरान-अमेरिका बातचीत से पहले शहबाज शरीफ सरकार का बड़ा फैसला

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Petrol Diesel Price: अमेरिका और ईरान के बीच होने जा रही बातचीत से पहले पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने डीजल की कीमतों में 135 रुपये की कटौती की है। वहीं, पेट्रोल का रेट भी घटाया गया है। 

डीजल की कीमतों में 135 रुपये की कटौती, पेट्रोल भी हुआ सस्ता, ईरान-अमेरिका बातचीत से पहले शहबाज शरीफ सरकार का बड़ा फैसला

Petrol Diesel Price: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आज शनिवार को अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर बातचीत होने जा रही है। लेकिन इस बीच पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने अपनी जनता को बड़ी राहत दी है। पाकिस्तानी सरकार ने डीजल की कीमतों में 135 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमतों में करीब 12 रुपये की कटौती की है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की वजह से शहबाज शरीफ की अगुवाई वाली सरकार ने कीमतों में कटौती का फैसला किा है।

क्या है पेट्रोल और डीजल का नया रेट? (Pakistan Petrol Diesel Rate)

पाकिस्तान में हाई स्पीड डीजल का रेट 26 प्रतिशत या फिर 135 रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद 385.54 रुपये (पाकिस्तानी रुपये) प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है। वहीं, हाई स्पीड पेट्रोल के रेट में 11.83 रुपये की कटौती देखने को मिली है। इस कटौती के बाद पेट्रोल का रेट 378.41 रुपये से घटकर 366.58 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है।

केरोसीन ऑयल की कीमतों में भी कटौती

पाकिस्तान की सरकार ने केरोसीन ऑयल की कीमतों में भी कटौती का ऐलान किया है। शहबाज शरीफ की सरकार ने केरोसीन की कीमतों 17.33 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। बता दें, पाकिस्तान में लाइट डीजल ऑयल का रेट 25.31 रुपये घटा दिया गया है।

पाकिस्तान सरकार पेट्रोल और डीजल पर कितना लेती टैक्स

मौजूदा समय में शहबाज शरीफ की सरकार 1 लीटर पेट्रोल पर पर 107 रुपये का टैक्स वसूलती है। इसमें कस्टम ड्यूटी आदि शामिल है। वहीं, डीजल पर पाकिस्तान की सरकार की तरफ से 21 रुपये प्रति लीटर टैक्स वसूला जाता है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट (Crude Oil Rate)

पाकिस्तान में होने जा रहे ईरान-अमेरिका के बीच बातचीत से पहले इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंटरनेशनल मार्केट में अब क्रूड ऑयल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे चला आया है।

भारत सहित पूरी दुनिया की निगाह पाकिस्तान पर (Iran-US Talk)

पाकिस्तान में होने जा रही ईरान-अमेरिका की बातचीत पर दुनिया भर की निगाह टिकी हुई है। सबको उम्मीद है कि आज कोई सकरात्मक परिणाम निकलेगा। अगर ऐसा हुआ और फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता बहाल हुआ तब की स्थिति में कच्चे तेल का और नीचे लुढ़क सकता है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,