9000 रुपये से भी ज्यादा बढ़ेगा इस शेयर का भाव? ब्रोकरेज का जबरदस्त अनुमान
मुख्य बातें
- वित्त वर्ष 2027 की जून तिमाही में पेज इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट ₹193 करोड़ रहा
- इसके शेयर को लेकर ब्रोकरेज बुलिश हैं

Page Industries share: भारत में जॉकी और स्पीडो के एक्सक्लूसिव लाइसेंसधारी पेज इंडस्ट्रीज ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही नतीजे के बीच कंपनी के शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश नजर आ रहे हैं। चेक करें शेयर का लेटेस्ट टारगेट प्राइस।
जून तिमाही नतीजे
जून तिमाही के दौरान लॉजिस्टिक्स और मैनपावर में अस्थायी रुकावट के कारण FY27 की शुरुआत धीमी रही। रेवेन्यू सालाना आधार पर 8% बढ़कर ₹1,420.4 करोड़ हो गया, जबकि सेल्स वॉल्यूम 5.7% बढ़कर 61.2 मिलियन यूनिट हो गया। मैनेजमेंट के मुताबिक कंज्यूमर की मांग अच्छी बनी रही लेकिन जून के आखिर में अस्थायी रुकावटों के कारण लास्ट-माइल डिलीवरी पर असर पड़ा। पेज इंडस्ट्रीज को उम्मीद है कि FY27 की सितंबर तिमाही में छूटी हुई बिक्री की भरपाई हो जाएगी और वह वॉल्यूम-आधारित ग्रोथ का लक्ष्य बनाए हुए है। पेज इंडस्ट्रीज की सेकेंडरी सेल्स और एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स का प्रदर्शन प्राइमरी सेल्स से बेहतर रहा है। मैनेजमेंट ने Q1FY27 में प्राइमरी सेल्स ग्रोथ में कमी का कारण ऑटो रिप्लेनिशमेंट सिस्टम (ARS) को धीरे-धीरे लागू करना बताया। कंपनी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल (Y-o-Y) आधार पर 4% कम हो गया।
वित्त वर्ष 2027 की जून तिमाही में नेट प्रॉफिट ₹193 करोड़ रहा जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह प्रॉफिट ₹201 करोड़ था। पेज इंडस्ट्रीज ने EBITDA में साल-दर-साल 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, जिससे यह ₹295 करोड़ से घटकर ₹289 करोड़ हो गया। कंपनी का EBITDA मार्जिन भी पिछले साल की इसी अवधि के 22.4 प्रतिशत से घटकर 20.3 प्रतिशत हो गया।
डिविडेंड का ऐलान
नतीजों के साथ-साथ, कंपनी के बोर्ड ने ₹200 का अंतरिम डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है। यह डिविडेंड ₹10 की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर दिया जाएगा। बता दें कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 2026-27 के लिए पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। डिविडेंड पाने के हकदार शेयरधारकों की पहचान के लिए 19 अगस्त, 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया। कंपनी ने कहा कि अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 11 सितंबर, 2026 को या उससे पहले किया जाएगा।
शेयर का हाल
पेज इंडस्ट्रीज के शेयर की बात करें तो 36870 रुपये पर है। यह शेयर के 52 वीक हाई से 10 हजार अंक से ज्यादा डिस्काउंट पर है। 52 वीक हाई 47,299.95 रुपये है। शेयर के लिए एलारा सिक्योरिटीज ने 46,000 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह शेयर की वर्तमान कीमत से 26% अधिक का अनुमान है। कहने का मतलब है कि शेयर अभी 9000 अंक ज्यादा मजबूत हो सकता है।


