
1 शेयर पर 125 रुपये का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट 20 नवंबर से पहले, कंपनी दे चुकी है ₹500 का डिविडेंड
संक्षेप: Dividend Stock: डिविडेंड देने वाली कंपनियों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए यह हफ्ता काफी व्यस्त रहने वाला है। कई कंपनियां इस हफ्ते एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इन्हीं में से एक कंपनी पेज इंडस्ट्रीज (Page Industries Ltd) है।
Dividend Stock: डिविडेंड देने वाली कंपनियों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए यह हफ्ता काफी व्यस्त रहने वाला है। कई कंपनियां इस हफ्ते एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इन्हीं में से एक कंपनी पेज इंडस्ट्रीज (Page Industries Ltd) है। कंपनी एक शेयर पर 125 रुपये का डिविडेंड दे रही है। बता दें, इस साल अबतक 500 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दे चुकी है।

किस दिन तय हुआ है रिकॉर्ड डेट
एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 19 नवंबर 2025, दिन शनिवार को कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। जिन निवेशकों का नाम इस दिन पेज इंडस्ट्रीज में रहेगा उन्हें हर शेयर पर 125 रुपये का फायदा होगा।
इस साल कब-कब एक्स-डिविडेंड ट्रेड हुई कंपनी
पेज इंडस्ट्रीज के शेयर इस साल के शुरुआत में फरवरी के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने हर एक शेयर पर 150 रुपये का डिविडेंड दिया था। दोबार कंपनी मई के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने हर एक शेयर पर 200 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, आखिरी बार कंपनी अगस्त के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को कंपनी ने 150 रुपये का डिविडेंड दिया था।
शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा?
स्टॉक मार्केट में कंपनी का प्रदर्शन इस साल अच्छा नहीं रहा है। 2025 में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 12 प्रतिशत लुढ़क गया है। शुक्रवार को मार्केट के बंद होने के समय पर पेज इंडस्ट्रीज के शेयर बीएसई में 0.57 प्रतिशत की तेजी के बाद 39743 रुपये पर बंद हुए थे। कंपनी का 52 वीक हाई 50,470.60 रुपये और 52 वीक लो लेवल 38,824.20 रुपये है।
पेज इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में बीते 5 साल में 82 प्रतिशत की तेजी आई है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 93 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। यानी शेयर बाजार में कंपनी का शेयर इंडेक्स से भी कम रिटर्न दे रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





