Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Page Industries Ltd gives 625 rupee dividend in 2025 check record date here
2025 में ₹625 का डिविडेंड देने वाली कंपनी ने फिर किया Dividend पर बड़ा फैसला, रिकॉर्ड डेट तय

2025 में ₹625 का डिविडेंड देने वाली कंपनी ने फिर किया Dividend पर बड़ा फैसला, रिकॉर्ड डेट तय

संक्षेप:

Dividend Stock : पेज इंडस्ट्रीज ने 2025 में 4 बार योग्य निवशकों को डिविडेंड दिया था। पिछले साल इस कंपनी की तरफ से 1 शेयर पर 625 रुपये का डिविडेंड दिया गया था। फिर पेज इंडस्ट्रीज ने डिविडेंड को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

Jan 17, 2026 08:13 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Dividend Stock: जॉकी ब्रांड नाम से कपड़े बेचने वाली कंपनी पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Page Industries Ltd) की तरफ से एक बार फिर से डिविडेंड देने की तैयारी है। कंपनी ने 2025 में 4 बार योग्य निवशकों को डिविडेंड दिया था। पिछले साल इस कंपनी की तरफ से 1 शेयर पर 625 रुपये का डिविडेंड दिया गया था। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस स्टॉक के विषय में ...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

2025 में 4 बार कंपनी ने दिया था डिविडेंड

बीएसई के डाटा के अनुसार पिछले कैलेंडर ईयर में पेज इंडस्ट्रीज के शेयर 4 बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। पहली बार कंपनी शेयर बाजार में फरवरी के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब एक शेयर पर 150 रुपये का डिविडेंड दिया गया था। दूसरी बार कंपनी मई के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को 200 रुपये का डिविडेंड मिला था। इसके बाद अगस्त के महीने में कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड की। तब योग्य निवेशकों 150 रुपये का लाभांश मिला है। बीते साल आखिरी बार पेज इंडस्ट्रीज 19 नवंबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब 125 रुपये का डिविडेंड बांटा गया था।

ये भी पढ़ें:3 महीने में पैसा डबल, कंपनी ने किया बोनस शेयर का ऐलान, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री

कंपनी ने एक्सचेंज को क्या दी है जानकारी

पेज इंडस्ट्रीज ने बताया है कि 5 फरवरी को बोर्ड की मीटिंग होगी। इसी मीटिंग में दिसंबर तिमाही के रिजल्ट पर फैसला होगा। इसके अलावा बोर्ड की तरफ से चालू वित्त वर्ष के तीसरे अंतरिम डिविडेंड पर भी फैसला लिया जाएगा। बता दें, अगर बोर्ड की तरफ से डिविडेंड देने की सहमति हुई तो इसके लिए 11 फरवरी 2026 रिकॉर्ड डेट होगा।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

मोटा डिविडेंड देने वाली पेज इंडस्ट्रीज के शेयर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। एक साल में पेज इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में 25 प्रतिशत की गिरावट आई है। तीन साल में 14 प्रतिशत टूट चुका है। 5 साल में इस कंपनी के शेयरों में 20.76 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। लेकिन यह सेंसेक्स इंडेक्स के 70.43 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में काफी कम है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,