कंपनी को मिल रहे हैं ताबड़तोड़ ऑर्डर, शेयर खरीदने की लूट, ₹189 पर आया भाव

Varsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

शेयर ने ₹186 पर मजबूत शुरुआत की और दिन के उच्चतम स्तर ₹189.55 को छुआ। पिछले बंद भाव ₹182.10 के मुकाबले यह अच्छी तेजी मानी जा रही है। इस उछाल के साथ कंपनी का फरवरी महीने का रिटर्न 7.6% पर पहुंच गया है।

कंपनी को मिल रहे हैं ताबड़तोड़ ऑर्डर, शेयर खरीदने की लूट, ₹189 पर आया भाव

Pace Digitek Share: बेंगलुरु की टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस कंपनी पेस डिजिटेक के शेयर मंगलवार, 24 फरवरी को बाजार की भारी गिरावट के बीच भी चमकते नजर आए। जहां एक तरफ भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव था, वहीं पेस डिजिटेक का शेयर करीब 4% उछलकर ₹189.55 तक पहुंच गया। शेयर ने ₹186 पर मजबूत शुरुआत की और दिन के उच्चतम स्तर ₹189.55 को छुआ। पिछले बंद भाव ₹182.10 के मुकाबले यह अच्छी तेजी मानी जा रही है। इस उछाल के साथ कंपनी का फरवरी महीने का रिटर्न 7.6% पर पहुंच गया है।

शेयरों में तेजी की वजह

शेयर में आई इस तेजी की बड़ी वजह कंपनी को मिला नया ऑर्डर है। कंपनी ने सोमवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी मटेरियल सब्सिडियरी लाइनएज पावर प्राइवेट लिमिटेड को रिलायंस इंडस्ट्रीज से बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर Li-ion 48V 15S1P 314 AH बैटरी पैक की सप्लाई से जुड़ा है। इस ऑर्डर की कुल कीमत ₹158 करोड़ बताई गई है और इसे अगस्त 2026 तक पूरा किया जाएगा। यह डील कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने यह भी साफ किया है कि इस ऑर्डर देने वाली कंपनी में प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप की कोई हिस्सेदारी या दिलचस्पी नहीं है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यह किसी भी तरह का रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं है। यानी यह पूरी तरह से स्वतंत्र और पारदर्शी कारोबारी समझौता है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

दिलचस्प बात यह है कि यह एक हफ्ते के अंदर मिला दूसरा बड़ा ऑर्डर है। 20 फरवरी को कंपनी को रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से ₹89 करोड़ का ऑर्डर मिला था। यह कंपनी का रेलवे सेक्टर में पहला प्रोजेक्ट है। इसके तहत LHB कोचों में IP आधारित वीडियो सर्विलांस सिस्टम लगाने और कमीशनिंग का काम शामिल है। कंपनी को इसके लिए एडवांस लेटर ऑफ ऑथराइजेशन (LOA) भी मिल चुका है।

हालांकि मजबूत ऑर्डर बुक के बावजूद शेयर का प्रदर्शन लिस्टिंग के बाद से कमजोर रहा है। कंपनी ने अक्टूबर की शुरुआत में ₹225 पर बाजार में एंट्री की थी, जो IPO प्राइस ₹219 से करीब 4% प्रीमियम पर थी। पिछले तीन महीनों में शेयर करीब 16% गिर चुका है। फिलहाल यह IPO प्राइस से लगभग 13.5% और लिस्टिंग प्राइस से 16% नीचे है। लेकिन ताजा ऑर्डर और बढ़ती ऑर्डर बुक (दिसंबर तिमाही तक ₹8467.8 करोड़) को देखते हुए निवेशकों की उम्मीदें फिर से जागी हैं।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,