
OYO के IPO का इंतजार खत्म! बोर्ड ने दी ₹6650 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी
OYO IPO: एक और आईपीओ के लिए तैयार हो जाइए। ओयो की पैरेंट कंपनी प्रिज्म के बोर्ड ने आईपीओ की मंजूरी दे दी है। बोर्ड की तरफ से 6650 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू के जरिए जुटाने की मंजूरी मिली है।
OYO IPO: एक और आईपीओ के लिए तैयार हो जाइए। ओयो की पैरेंट कंपनी प्रिज्म के बोर्ड ने आईपीओ की मंजूरी दे दी है। बोर्ड की तरफ से 6650 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू के जरिए जुटाने की मंजूरी मिली है। यानी अब सेबी के पास कंपनी को इश्यू के लिए आवेदन करना होगा। बता दें, प्रिज्म की EGM 20 दिसंबर 2025 को हुई थी।
बोनस शेयर की भी मिली मंजूरी
कंपनी के बोर्ड ने बोनस शेयर देने का फैसला किया है। जिन निवेशकों के पास 19 शेयर होंगे उन्हें एक शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। इस बोनस इश्यू के लिए 5 दिसंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया था।
कंपनी की आर्थिक स्थिति में सुधार
प्रिज्म ने वित्त वर्ष 2025 के दौरान 62 बिलियन रुपये का रेवन्यू जनरेट किया था। सालाना आधार पर कंपनी के EBITDA में 27 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ओयो का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 200 करोड़ रुपये रहा है। इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल की तरफ से भेजे गए मेल में इसका जिक्र है।
इसी मेल के अनुसार सालाना आधार पर कंपनी के प्रॉफिट में दोगुना से अधिका इजाफा हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 87 करोड़ रुपये हुआ था।
कितना हुआ रेवन्यू
ओयो का रेवन्यू चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2019 करोड़ रुपये हुआ है। जोकि सालाना आधार पर 47 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 1371 करोड़ रुपये हुआ था। कंपनी का ग्रॉस बुकिंक वैल्यू 7227 करोड़ रुपये अप्रैल से जून 2026 के दौरान रहा। पिछले साल इसी टाइम पीरियड में ग्रॉस बुकिंग वैल्यू 2966 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर जीवीवी में 144 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




