Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Oyo parent Prism calls for an EGM to consider raising 6650 crore rs via IPO check detail
IPO के लिए ओयो ने बढ़ाए कदम, 20 दिसंबर को शेयरधारकों से मांगी जाएगी मंजूरी

IPO के लिए ओयो ने बढ़ाए कदम, 20 दिसंबर को शेयरधारकों से मांगी जाएगी मंजूरी

संक्षेप:

ओयो की पैरेंट कंपनी प्रिज्म ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। कंपनी की 20 दिसंबर को होने वाली असाधारण आम बैठक में आईपीओ के जरिये 6,650 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारकों से मंजूरी मांगी जाएगी।

Nov 29, 2025 10:45 am ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Oyo IPO: हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के चर्चित ब्रांड ओयो की पैरेंट कंपनी प्रिज्म ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। कंपनी की 20 दिसंबर को होने वाली असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में आईपीओ के जरिये 6,650 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारकों से मंजूरी मांगी जाएगी। ओयो ने अपने शेयरधारकों को एक नोटिस भेजकर असाधारण आम बैठक के आयोजन और उसके एजेंडा के बारे में जानकारी दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बोनस शेयर पर भी मतदान

इस सूचना के मुताबिक, शेयरधारक हरेक 19 इक्विटी शेयरों पर एक पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयर जारी करने के बोनस इश्यू प्रस्ताव पर भी मतदान करेंगे, जिसमें पात्र शेयरधारकों को तय करने के लिए पांच दिसंबर, 2025 की तिथि तय की गई है। बोनस शेयर कंपनी के शेयर प्रीमियम और रिजर्व से जारी किए जाएंगे, जो कंपनी अधिनियम, 2013 के नियमों के अनुरूप होगा। बोनस इश्यू और आईपीओ से जुड़ी भविष्य की पूंजी जरूरतों का समर्थन करने के लिए ईजीएम में कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी को 2,431 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2,491 करोड़ रुपये करने पर भी मत डाले जाएंगे।

वापस लिया था बोनस शेयर का प्रस्ताव

बीते नवंबर महीने में ओयो ने बोनस शेयर जारी करने का प्रस्ताव वापस लेने की घोषणा की थी। पहले जारी प्रस्ताव के तहत शेयरधारकों को हर 6,000 इक्विटी शेयरों पर एक वरीय शेयर मिलना था, जिसे वे या तो एक निश्चित रूपांतरण या आईपीओ प्रक्रिया में बैंकरों की नियुक्ति जैसे माइलस्टोन आधारित विकल्प में बदल सकते थे। हालांकि, इसका विरोध होने के बाद कंपनी ने यू-टर्न ले लिया।

तीसरी बार लिस्टिंग का प्रयास

यह कंपनी का सार्वजनिक लिस्टिंग का तीसरा प्रयास होगा। ओयो ने पहली बार सितंबर 2021 में अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था, जिसका लक्ष्य 11-12 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर लगभग 1.2 अरब डॉलर जुटाना था लेकिन प्रतिकूल बाजार परिस्थितियों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। इसने 2023 में दूसरा प्रयास किया, जब इसने प्रस्तावित आईपीओ का आकार घटाकर 400-600 मिलियन डॉलर कर दिया।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।