Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Orkla India Ltd ipo gmp signals listing more than 800 rupee check details here
GMP ₹800 के पार दिखा रहा है लिस्टिंग, आज से ओपन हुआ IPO, क्या दांव लगाने का है इरादा

GMP ₹800 के पार दिखा रहा है लिस्टिंग, आज से ओपन हुआ IPO, क्या दांव लगाने का है इरादा

संक्षेप:

IPO News: आज 29 अक्टूबर को Orkla India Ltd का आईपीओ खुल रहा है। कंपनी का आईपीओ निवेशकों के लिए 31 अक्टूबर तक खुला रहेगा। इस आईपीओ का साइज 1667.54 करोड़ रुपये है।

Oct 29, 2025 06:52 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IPO News: आज 29 अक्टूबर को Orkla India Ltd का आईपीओ खुल रहा है। कंपनी का आईपीओ निवेशकों के लिए 31 अक्टूबर तक खुला रहेगा। इस आईपीओ का साइज 1667.54 करोड़ रुपये है। निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। आइए डीटेल्स में जान लेते हैं इस आईपीओ के विषय में ...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है प्राइस बैंड

कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 695 रुपये से 730 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 20 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14600 रुपये का दांव लगाना होगा। कंपनी की तरफ से अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर 69 रुपये की छूट दी गई है। बता दें, यह आईपीओ 31 अक्टूबर तक खुला रहेगा।

ये भी पढ़ें:भारत में बनेंगे SJ-100 एयरक्राफ्ट, HAL और रूस की कंपनी ने मिलाया हाथ

77 रुपये चल रहा है जीएमपी

Orkla India Ltd के आईपीओ की स्थिति ग्रे मार्केट में अब अच्छी है। हालांकि पहले के मुकाबले कंपनी के जीएमपी में गिरावट आई है। इंवेस्टर्सगेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 77 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। अगर यही स्थिति रही तो कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 800 रुपये के पार हो सकती है। एक वक्त पर कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में 145 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। तब से अबतक जीएमपी लगभग आधा हो गया है।

Orkla India Ltd का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित है। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए 35 प्रतिशत और एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व है।

ये भी पढ़ें:भारी बिकवाली के बीच आज शेयर बाजार में छाए हुए PSU बैंकिंग स्टॉक

कंपनी ने ICICI Securities Ltd को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को रजिस्ट्रार बनाया गया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।