Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Orkla India IPO performing like LG IPO in grey market GMP reached 145 rupee opens from 29 october
LG वाली लिस्टिंग के संकेत दे रहा यह IPO, 29 अक्टूबर से ओपन, ₹145 पहुंचा GMP

LG वाली लिस्टिंग के संकेत दे रहा यह IPO, 29 अक्टूबर से ओपन, ₹145 पहुंचा GMP

संक्षेप:

IPO News: अगर आप एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के आईपीओ पर दांव नहीं लगा पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगले हफ्ते एक और मेनबोर्ड आईपीओ ओपन हो रहा है। यह आईपीओ ग्रे मार्केट में एलजी इंडिया की तरह ही प्रदर्शन कर रहा है।

Sat, 25 Oct 2025 09:05 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IPO News: अगर आप एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के आईपीओ पर दांव नहीं लगा पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगले हफ्ते एक और मेनबोर्ड आईपीओ ओपन हो रहा है। यह आईपीओ ग्रे मार्केट में एलजी इंडिया की तरह ही प्रदर्शन कर रहा है। हम बात कर रहे हैं Orkla India IPO की। कंपनी का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक खुला रहेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है आईपीओ का साइज

Orkla India IPO का साइज 1667.54 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 2.28 करोड़ शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी करेगी। कंपनी के मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी घटाएंगे। Orkla India IPO फ्रेश शेयर नहीं जारी करेगी। जिसका मतलब हुआ कि इश्यू से जुटाए पैसों का प्रयोग कंपनी के काम में नहीं आएगा।

ये भी पढ़ें:IPO की तैयारी में जुड़ी कंपनी ने विदेशी ‘मालिक’ को दिया ₹540 करोड़ का डिविडेंड

जीएमपी 145 रुपये पहुंचा

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 145 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। जोकि 19.86 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। अगर ग्रे मार्केट की मौजूदा स्थिति बरकरार रही तो Orkla India IPO शेयर बाजारों में 875 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।

क्या है प्राइस बैंड?

Orkla India IPO का प्राइस बैंड कंपनी ने 695 रुपये से 730 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। कंपनी ने 20 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14600 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 69 रुपये की छूट दी है।

ये भी पढ़ें:दहाड़ रहा है यह डिफेंस स्टॉक, 1266% बढ़ा दाम, 2-2 एक्सपर्ट्स बुलिश

किसके लिए आईपीओ का कितना हिस्सा?

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत और एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जर

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।