
खुलने से पहले ही ₹106 प्रीमियम पर पहुंचा GMP, 29 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव, चेक प्राइस बैंड
कंपनी बयान के अनुसार, आईपीओ 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अभिदान के लिए खुलेगा और 31 अक्टूबर को संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 28 अक्टूबर को बोली लगा पाएंगे।
Orkla India IPO: मसाला ब्रांड एमटीआर और ईस्टर्न के स्वामित्व वाली ओर्कला इंडिया ने अपने 1,667 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 695-730 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी बयान के अनुसार, आईपीओ 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अभिदान के लिए खुलेगा और 31 अक्टूबर को संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 28 अक्टूबर को बोली लगा पाएंगे। बता दें कि कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में आज सोमवार को ₹106 प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।

क्या है डिटेल
ओर्कला इंडिया का आईपीओ प्रवर्तक और अन्य शेयरधारकों द्वारा 2.28 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है जिसमें कोई नया निर्गम शामिल नहीं है। बिक्री पेशकश के तहत प्रवर्तक ओर्कला एशिया पैसिफिक प्राइवेट लिमिटेड और शेयरधारक नवस मीरान एवं फिरोज मीरान अपने शेयर बेच रहे हैं। ओर्कला इंडिया के शेयर छह नवंबर को बाजार में सूचीबद्ध हो सकते हैं।
IPO का उद्देश्य
चूंकि यह इश्यू पूरी तरह से OFS के रूप में है, इसलिए ओर्कला इंडिया को शेयर बिक्री से कोई प्रत्यक्ष लाभ नहीं होगा। इस इश्यू से प्राप्त ₹1,667 करोड़ की राशि सेलिंग शेयरहोल्डर्स और प्रमोटर्स को जाएगी। वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में ओर्कला इंडिया ने राजस्व में 1.6% की सालाना वृद्धि दर्ज की है। कुल राजस्व: ₹2,394.7 करोड़ है और शुद्ध लाभ ₹255.69 करोड़ है। यह FY24 में ₹226.33 करोड़ के मुकाबले 12.9% की बढ़त को दिखाता है। कंपनी की लाभप्रदता में यह सुधार उसके ब्रांड पोर्टफोलियो के विस्तार और उपभोक्ता मांग में बढ़ोतरी से जुड़ा माना जा रहा है।





