Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Orient Technologies Ltd will give one share bonus record date 6 jan 2025
10 पर मिलेगा 1 फ्री शेयर, रिकॉर्ड डेट कल, शेयरों में हलचल

10 पर मिलेगा 1 फ्री शेयर, रिकॉर्ड डेट कल, शेयरों में हलचल

संक्षेप:

Bonus Share: शेयर बाजार में कंपनी कल यानी सोमवार को ओरिएंट टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Orient Technologies Ltd) एक्स-बोनस ट्रेड करेगी। इस नई नवेली कंपनी ने पहली बार बोनस शेयर देने का फैसला किया है। बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव 500 रुपये से कम का है।

Jan 04, 2026 02:03 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bonus Share: शेयर बाजार में कंपनी कल यानी सोमवार को ओरिएंट टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Orient Technologies Ltd) एक्स-बोनस ट्रेड करेगी। इस नई नवेली कंपनी ने पहली बार बोनस शेयर देने का फैसला किया है। बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव 500 रुपये से कम का है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कल है रिकॉर्ड डेट

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में ओरिएंट टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 10 शेयर पर एक शेयर बोनस योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। कंपनी ने 30 दिसंबर 2025 को बताया था कि 5 जनवरी 2025 दिन सोमवार को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कल रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें 10 शेयर पर एक शेयर फ्री मिलेंगे। बता दें, कंपनी पहली बार योग्य निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है।

ये भी पढ़ें:2025 का साल टाटा की इस कंपनी के लिए साबित हुआ बुरा सपना, 40% लुढ़का भाव

ओरिएंट टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने एक बार निवेशकों को डिविडेंड दिया है। कंपनी ने 2024 में योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 1.80 रुपये का डिविडेंड दी थी।

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा?

शुक्रवार को ओरिएंट टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयर बीएसई में 2.83 प्रतिशत की तेजी के बाद 447.15 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों का भाव बढ़ा है। 6 महीने में ओरिएंट टेक्नेलॉजी लिमिटेड के शेयरों की कीमतों 29 प्रतिशत की तेजी आई है। कंपनी का 52 वीक हाई 674.30 रुपये और 52 वीक लो लेवल 294.25 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1862 करोड़ रुपये का है।

ये भी पढ़ें:2026 का पहला IPO मंगलवार से ओपन, GMP अभी से दिखा रहा 33% का फायदा

सितंबर तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 73.24 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 26.76 प्रतिशत है। इससे पहले जून तिमाही के दौरान भी यह हिस्सेदारी थी। बता दें, सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 272.81 करोड़ रुपये रहा था। जबकि इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 14.17 करोड़ रुपये रहा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।