Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Orient Technologies bonus Share record date next week Share jumped 43 Percent in 5 days
बोनस शेयर देने जा रही कंपनी, अगले हफ्ते है रिकॉर्ड डेट, 5 दिन में 43% चढ़ गए शेयर

बोनस शेयर देने जा रही कंपनी, अगले हफ्ते है रिकॉर्ड डेट, 5 दिन में 43% चढ़ गए शेयर

संक्षेप:

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के शेयर शुक्रवार को 10% से अधिक के उछाल के साथ 482.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 43% से ज्यादा की तेजी आई है। कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी 1:10 के रेशियो में बोनस शेयर देगी।

Jan 02, 2026 11:22 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्मॉलकैप कंपनी ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 10 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 482.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 43 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। ओरिएंट टेक्नोलॉजीज अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी 1:10 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 10 शेयर पर अपने निवेशकों को 1 बोनस शेयर बांटेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पहली बार बोनस शेयर दे रही है कंपनी
ओरिएंट टेक्नोलॉजीज (Orient Technologies) पिछले साल अगस्त में अपनी लिस्टिंग के बाद से पहली बार बोनस शेयर बांट रही है। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट सोमवार 5 जनवरी 2026 फिक्स की है। ओरिएंट टेक्नोलॉजीज में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 73.24 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 26.76 पर्सेंट है। ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 674.30 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 294.25 रुपये है। स्मॉलकैप कंपनी ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का मार्केट कैप शुक्रवार 2 जनवरी को 1970 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।

ये भी पढ़ें:पहले ही दिन 100% चढ़ा यह शेयर, दोगुना हुआ लोगों का पैसा, IPO पर जमकर लगा था दांव

IPO में 206 रुपये था शेयर का दाम
ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में शेयर का दाम 206 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 21 अगस्त 2024 को खुला था और यह 23 अगस्त तक ओपन रहा। ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का टोटल साइज 215 करोड़ रुपये तक का था। ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के शेयर 40 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे के साथ 290 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग वाले ही दिन कंपनी के शेयर तेजी के साथ 304.45 रुपये पर जा पहुंचे थे। ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ टोटल 154.84 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 68.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 310.03 गुना दांव लगा।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।