
1 शेयर पर 130 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, कल है बड़ा दिन, आपके पोर्टफोलियो में है क्या?
Dividend Stock: डिविडेंड देने वाली कंपनियों के शेयरों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर लिमिटेड (Oracle Financial Services Software Ltd) ने डिविडेंड का ऐलान किया है।
Dividend Stock: डिविडेंड देने वाली कंपनियों के शेयरों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर लिमिटेड (Oracle Financial Services Software Ltd) ने डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से 130 रुपये का भारी भरकम डिविडेंड देने का फैसला किया गया है। जिसके लिए तय रिकॉर्ड डेट अगले कुछ दिन में ही है।

कब है रिकॉर्ड डेट
शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 130 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 3 नवंबर 2025, दिन सोमवार को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम इस दिन कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा।
Oracle Financial Services Software Ltd उन कंपनियों में से एक है। जिन्होंने निवेशकों को लगातार डिविडेंड दिया है। इसी साल कंपनी मई के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 265 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, 2024 में कंपनी की तरफ से हर शेयर पर 240 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।
शेयर बाजार में कैसा है प्रदर्शन?
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर लिमिटेड का शेयर 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8514.30 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 32 प्रतिशत की गिरावट की है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 21.81 प्रतिशत टूटा है। कंपनी का 52 वीक हाई 13203.60 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 7057.70 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 74,079.29 करोड़ रुपये का है।
2 साल में ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 119 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 5 साल में कंपनी ने पोजीशन निवेशकों को 170 प्रतिशत का फायदा हुआ है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





