बकरीद पर कुर्बानी के लिए ऑनलाइन खरीदारी पड़ेगी भारी, जानें पुलिस ने क्यों दी चेतावनी

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

ईद-उल-अजहा यानी बकरीद नजदीक आने पर पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने की सलाह दी है। ठग सोशल मीडिया और कई वेबसाइटों पर कुर्बानी के जानवरों के आकर्षक विज्ञापन डाल रहे हैं। इनमें झूठी तस्वीरें, कम कीमतें और लुभावने ऑफर दिखाकर लोगों को फंसाया जाता है।

बकरीद पर कुर्बानी के लिए ऑनलाइन खरीदारी पड़ेगी भारी, जानें पुलिस ने क्यों दी चेतावनी

बकरीद मुसलमानों का प्रमुख त्योहार है, जो हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। इस दिन बकरा, भेड़, ऊंट या भैंस की कुर्बानी दी जाती है। मांस को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। एक हिस्सा गरीबों को, दूसरा रिश्तेदारों-पड़ोसियों को और तीसरा अपने परिवार के लिए।

बकरीद कब है?

एएनआई के X पोस्ट के मुताबिक इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया और मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा, "मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल लखनऊ ने ऐलान किया है कि ईद उल-अजहा का चांद नहीं देखा गया। इसलिए, ईद उल-अजहा 28 मई, 2026 को मनाई जाएगी और ईद उल-अजहा की नमाज सुबह 10 बजे ईदगाह, लखनऊ में अदा की जाएगी।" बता दें सऊदी अरब, मलेशिया, इंडोनेशिया में बकरीद ईद 27 मई 2026 (बुधवार) को मनाई जाएगी

पुलिस ने कहां और क्यों किया अलर्ट

इस बीच खबर दुबई से आ रही है। खलीज टाइम्स के मुताबिक ईद-उल-अजहा यानी बकरीद नजदीक आने पर पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने की सलाह दी है। दुबई पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि त्योहार पर कुर्बानी के लिए जानवर खरीदने के चक्कर में न पड़ें। साइबर अपराधियों ने नए-नए फर्जी तरीके अपना लिए हैं।

दुबई पुलिस के अनुसार, ठग सोशल मीडिया और कई वेबसाइटों पर कुर्बानी के जानवरों के आकर्षक विज्ञापन डाल रहे हैं। इनमें झूठी तस्वीरें, कम कीमतें और लुभावने ऑफर दिखाकर लोगों को फंसाया जाता है।

कैसे होती है ठगी?

ठग जानवर बुक करने या डिलीवरी के नाम पर एडवांस पेमेंट मांगते हैं और पैसे ट्रांसफर होते ही वे गायब हो जाते हैं। न जानवर मिलता है, न रिफंड। यह स्कैम मौसमी डिमांड और लोगों की जल्दबाजी का फायदा उठाता है।

दुबई पुलिस की लोगों को सलाह कुछ सलाह दी है, जिसमें कहा गया है कि अनाप-शनाप कम कीमतों या बढ़ा-चढ़ाकर किए गए ऑफर से सतर्क रहें। जानवर सिर्फ अधिकृत संस्थाओं और आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही खरीदें। विक्रेता का वेरिफिकेशन जरूर करें।

बकरीद के दिन क्या होता है

इस्लाम के पांच पिलर्स में से एक मक्का की हज यात्रा के बाद, ईद अल-अजहा इब्राहिम के बलिदान की याद दिलाता है। परंपरागत रूप से, मुसलमान मस्जिद में सुबह की इबादत के साथ त्योहार मनाते हैं। इसके बाद जानवरों की बलि दी जाती है। आमतौर पर बकरे, भेड़, भैंस या ऊंट की बलि दी जती है।

इस दिन, मुसलमान गिफ्ट और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हैं। भव्य दावतों का आयोजन करते हैं और रिश्तेदारों, दोस्तों और परिवार के साथ-साथ जरूरतमंदों और गरीबों लोगों को कुर्बानी का मांस बांटते हैं।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,