पहले ही दिन 200 रुपये के पार पहुंचा यह शेयर, कमजोर बाजार में हुई धमाकेदार एंट्री
मुख्य बातें
- वनईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के शेयर पहले ही दिन बाजार में छा गए
- कंपनी के शेयर BSE में 11.7% के फायदे के साथ 191 रुपये पर लिस्ट हुए
- लिस्टिंग के ठीक बाद कंपनी के शेयर और उछाल के साथ 205.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं

डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म किश्त चलाने वाली कंपनी वनईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई है। कमजोर बाजार में भी वनईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के शेयरों ने पहले ही दिन धमाल मचा दिया है। वनईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के शेयर शुक्रवार को बाजार में उतरते ही 200 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। वनईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के आईपीओ पर 9 गुना से ज्यादा दांव लगा था। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में भी अच्छे प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे थे।
191 रुपये पर हुई लिस्टिंग, फिर 200 के पार पहुंच गए शेयर
वनईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 11.7 पर्सेंट के फायदे के साथ 191 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग के ठीक बाद कंपनी के शेयर और उछाल के साथ BSE में 205.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कंपनी के शेयर 11.11 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ 190 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में और तेजी आई। वनईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के शेयर NSE पर फिलहाल 208.05 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। आईपीओ में वनईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के शेयर का दाम 171 रुपये था। वनईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 6 मई 2026 को फाइनल हुआ।
9 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का आईपीओ
वनईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस का आईपीओ टोटल 9.96 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स कैटेगरी में 2.13 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स या NII) के कोटे में 6.91 गुना दांव लगा। जबकि क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में 25.97 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 850 करोड़ रुपये तक का था।
आईपीओ के और डीटेल्स
वनईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस का आईपीओ दांव लगाने के लिए 30 अप्रैल 2026 को खुला था और यह 5 मई को बंद हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 87 शेयर थे। यानी, आम निवेशकों को आईपीओ में कम से कम 14,877 रुपये का निवेश करना पड़ा है। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 32.30 पर्सेंट थी, जो कि अब 23.33 पर्सेंट रह गई है। रणवीर सिंह और कृष्णन विश्वनाथन कंपनी के प्रमोटर हैं। वनईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस लिमिटेड की शुरुआत साल 2016 में हुई। यह एक टेक्नोलॉजी-एनेबल्ड लेंडर है। कंपनी अलग-अलग जरूरतों के लिए अपने मोबाइल एप्लीकेशंस के माध्यम से डिजिटल लोन्स ऑफर करती है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


